फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1.60 lakh rupees found after father's death due to natural disaster grabbed

Kaushambi News: हादसे पिता की मौत के बाद मिले दैवीय आपदा के 1.60 लाख रुपये हड़पे

Wed, 25 Sep 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 25 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh rupees found after father's death due to natural disaster grabbed
तहसील के उमरवल गांव के एक युवक ने चार लोगों पर हादसे में पिता की मौत के बाद मिले दैवीय आपदा के 1.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उमरवल निवासी मितुल निषाद यमुना नदी में मछली पकड़ कर परिवार का गुजारा करता है। उसका कहना है कि तीन अप्रैल को मछली पकड़ने के दौरान उसके पिता रईस निषाद की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। गांव के प्रधान के पति ने पंचायत सहायक के माध्यम से पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर दैवीय आपदा के तहत मदद दिलाने के लिए आवेदन कराया था। पिछले महीने उसके खाते में दैवीय आपदा योजना की चार लाख रुपये की सहायता राशि आई थी। उसका आरोप है कि गांव के ही चार लोग पुरखास स्थित ग्रामीण बैंक ले गए। वहां पर उसका अंगूठा लगवा कर खाते से 4.10 लाख रुपये निकाले। 2.50 लाख रुपये उसे दिए। बाकी 1.60 लाख रुपये हड़प लिए। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी पूरी राशि की अफसरों से रिकवरी कराने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को युवक ने तहसील पहुंच कर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम योगेश कुमार ने थानाध्यक्ष बलराम सिंह को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed