फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रैफिक रूल तोड़ा तो भरना पड़ेगा पांच गुना जुर्माना

ट्रैफिक रूल तोड़ा तो भरना पड़ेगा पांच गुना जुर्माना

Thu, 13 Jun 2019 05:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक रूल तोड़ा तो भरना पड़ेगा पांच गुना जुर्माना
ट्रैफिक रूल तोड़ा तो भरना पड़ेगा पांच गुना जुर्माना
विज्ञापन

यातायात अनुपालन कराने के लिए शासन ने उठाया कदम
जुर्माने की रकम में तत्काल बढ़ोतरी लागू करने का निर्देश
अमर उजला ब्यूरो
मंझनपुर। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर शासन ने सख्त कदम उठाया है। यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। ट्रैफिल रूल तोड़ने वालों के खिलाफ पहले से पांच गुना अधिक जुर्माना ठोकने का आदेश जारी किया है। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने इस बाबत सभी परिवहन अधिकारियों को पत्र भेजकर शासनादेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।
शासनादेश के मुताबिक अब बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन से फर्राटा भरने पर सौ की जगह पांच सौ रुपये जुर्माना भरना होगा। दूसरी बार ऐसा करने पर जुर्माने की रकम दोगुना बढ़ाकर एक हजार कर दी जाएगी। बगैर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन चलाते समय हेड अथवा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर भी सौ की जगह पांच सौ रुपये का अर्थदंड भुगतना होगा। यातायात सिगभनल को नजरंदाज कर फर्राटा भरने अथवा दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने पर सौ के स्थान पर तीन सौ रुपये का जुर्माना भरना होगा। बगैर पंजीकृत वाहन चलाने पर एक की जगह पांच हजार तथा वाहन का बीमा नहीं होने पर आठ सौ के स्थान पर सीधे दो हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा वाहन के गलत पार्किंग करने पर पांच सौ, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर तीन सौ, निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने पर दो से चार हजार रुपये का अर्थदंड चुकाना पड़ेगा। एआरटीओ शंकरजी सिंह का कहना है कि शासकीय फरमान मिलते ही इस पर अमल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

--------
किशोरों के वाहन चलाने पर लगेगा ढाई हजार का अर्थदंड
मंझनपुर। यदि को अवयस्क (किशोर) वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो नए नियम के मुताबिक उसे ढाई हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। लाइसेंस धारण करने से अपात्र होने के बावजूद किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई ड्राइवरी करते पकड़ा गया तो उसे पांच हजार रुपये का अर्थदंड भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed