फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संयुक्त जिला चिकित्सालय: ड्यूटी से गैरहाजिर मिले आठ डॉक्टर

संयुक्त जिला चिकित्सालय: ड्यूटी से गैरहाजिर मिले आठ डॉक्टर

Wed, 27 Feb 2019 05:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय: ड्यूटी से गैरहाजिर मिले आठ डॉक्टर
संयुक्त जिला चिकित्सालय: ड्यूटी से गैरहाजिर मिले आठ डॉक्टर
विज्ञापन

सीडीओ ने औचक निरीक्षण कर पकड़ी लापरवाही, वेतन रोकने की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शासन-प्रशासन की तमाम कवायद के बावजूद डॉक्टर ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को सीडीओ इंद्रसेन सिंह के औचक निरीक्षण में संयुक्त जिला चिकित्सालय में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां तैनात आठ डॉक्टर ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों की सेलरी रोकने की संस्तुति कर दी।

स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत पड़ताल करने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10.20 बजे अस्पताल पहुंचे सीडीओ को सीएमएस डॉ. दीपक सेठ मिले। आकस्मिक वार्ड का निरीक्षण करने पर यहां तैनात डॉ. विवेक भी उपस्थित मिले। पर, आगे बढ़ते ही स्थिति काफी खराब दिखी। अस्पताल के ओडीओपी में डॉ. एके सिंह, डॉ. धर्मराज सिंह, डॉ. मनोज कुमार कौशिक, डॉ. सौभाग्य प्रकाश गैरहाजिर मिले। मौके पर मरीजों की भीड़ लगी थी। सभी घंटों से डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा संविदा पर तैनात डॉ. रेखा देवी, डॉ. भीमेंद्र त्रिपाठी, डॉ. निखिल हवन एवं डॉ. धीरेंद्र कुमार मौर्य भी अपने-अपने चैम्बर से नदारद थे। सीडीओ ने गैरहाजिर सभी आठ डॉक्टरों के एक दिन का वेतन/मानदेय रोकने की संस्तुति कर दी। गौरतबलब है कि जिला अस्पताल में 28 डॉक्टरों की तैनाती है। इनमें से कुछ अवकाश तो कुछ इमरजेंसी ड्यूटी में रहते हैं। पर, इस तरह से एक साथ आठ डॉक्टरों के गायब रहने से स्थिति काफी जटिल हो जाती है। क्योंकि यहां जिले भर के मरीज आते हैं। जानकारों का कहना है कि जब मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का ये हाल है तो ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी चिकित्सालयों की स्थिति क्या होगी। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

फोटो नं-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed