{"_id":"5c1fe247bdec2256ad22ccb1","slug":"151545593415-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या भारती क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या भारती क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। नेवादा ब्लॉक के तिलगोड़ी गांव में रविवार को टीपीएल प्रीमियर लीग का शुभारंभ सांसद विनोद सोनकर ने किया। इसमें न्यू लकी स्टार क्रिकेट क्लब सुरसेनी को हराकर विद्या भारती क्रिकेट क्लब इमली गांव ने उद्घाटन मैच जीत लिया। मैच में विद्या भारती के कप्तान बटलर ने टास जीतकर न्यू लकी स्टार टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
टीम की घातक गेंदबाजी के सामने न्यू स्टार के बल्लेबाज निर्धारित 16 ओवर भी नहीं खेल सके। पूरी टीम महज 14.3 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे विद्या भारती के खिलाड़ियों ने 13.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विद्या भारती के कप्तान बटलर (पांच विकेट, 15 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सांसद ने कहा कि सामाजिक भाईचारा के लिए खेलकूद आवश्यक है। कहा कि जनपद के सभी ब्लाकों में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए छह-छह हेक्टेयर भूमि की तलाश कराई जा रही है। सांसद ने दोनों टीमो को 11-11 सौ रुपये का पुरस्कार दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने बताया कि विजेता को एलईडी टीवी एवं उपविजेता टीम को वाशिंग मशीन दी जागएी। इस मौके पर छेदीलाल विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, चमन सिंह, सरवर खां, रोशनलाल, साबित खां व विनय सिंह आदि मौजूद रहे।