{"_id":"5bdaf4d4bdec2269a771682b","slug":"151541076180-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन के कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन के कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन के कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी
एडीएम के पास कोटेदार की हुई थी शिकायत
जांच को पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर को सही मिला स्टॉक
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। विकास खंड के शीतलपुर अंदावा स्थित कोटे की दुकान में केरोसिन की कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने छापा मारा। जांच के दौरान तेल का स्टॉक सही मिला।
अपर जिलाधिकारी के यहां शीतलपुर अंदावा के एक व्यक्ति ने शिकायत किया कि गांव के कोटेदार ने केरोसिन की कालाबाजारी की है। चार ड्रम तेल बेचने के लिए दूसरे के यहां रखा गया है। इस पर एडीएम राकेश श्रीवास्तव ने जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मेंदु को जांच का निर्देश दिया था। गुरुवार को कड़ा के सप्लाई इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी जांच को गांव पहुंचे। कोटे की दुकान में ताला लगा था। फोन करके कोटेदार को बुलाया गया। कोटेदार के रजिस्टर का मिलान करने के बाद चार ड्रम तेल कम मिला। कोटेदार ने बताया कि उसका गोदाम दूसरी जगह है। गोदाम में जाकर जांच किया गया तो वह तेल मिल गया। सप्लाई इंस्पेक्टर का कहना है कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर दिया गया है।