फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद अहम

बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद अहम

Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद अहम
बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद अहम
विज्ञापन

-महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा में हुआ दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
फोटो-
मंझनपुर। (ब्यूरो)। महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा में आयोजित हुई दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव रहे। उन्होंने खेलकूद से होने वाले फायदों के बारे में चर्चा की।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि ‘खेलोगे कूदोगे होगे खराब’ उक्ति मौजूदा समय में फिट नहीं बैठ रही है। समय बदलने के साथ-साथ इस उक्ति का महत्व भी खत्म हो गया है। अब खेलकूद से न केवल शरीर पुष्ट होता है बल्कि, इस क्षेत्र में भी विकास की तमाम संभावनाएं हैं। पहले दिन समारोह का उद्घाटन भवंस मेहता कालेज भरवारी की प्राचार्या रूबी चौधरी ने किया। दो दिन के क्रीड़ा समारोह में सौ, दो सौ मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, गोला एवं जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त प्रतियोगिताओं में छात्र चैंपियन राम मिश्र व छात्रा चैंपियन के रूप में महाविद्यालय की छात्रा शीलू देवी व अलोपना यादव चैंपियन रहीं। समापन के मौके पर महाविद्यालय के डॉ. स्वाति चौरसिया, डॉ. नीलम वाजपेई, डॉ. भावना केसरवानी, डॉ. रीता दयाल सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन



आधार कार्ड के साथ संपर्क करें वालीबाल खिलाड़ी
मंझनपुर (ब्यूरो)। सीनियर स्टेट चैंपियनशिप 2017-18 में भाग लेने के लिए जिला वॉलीबाल की पुरुष टीम का चयन ट्रायल द्वारा बजहा में किया जाना है। जिला वालीबाल संघ के सचिव परमदेव सिंह ने बताया कि जिले की सभी टीमें बजहा ग्राउंड में 12 बजे रविवार को उपस्थित हों। प्रतिभागियों को अपने साथ आधारकार्ड की प्रतिलिपि लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीमद्भागवत कथा सुनने को उमड़ रही भक्तों की भीड़
फोटो-
चायल (ब्यूरो)। मूरतगंज ब्लॉक के सझिया मजरा चरवा गांव में हो रही श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को छठा दिन था। शनिवार को कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम कथा समाप्त होने पर भक्तगण प्रसाद लेकर घर को गए।

सझिया गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 12 दिसंबर को हुआ। कथा साध्वी अन्नूपूर्णा माताजी सिद्ध शक्ति पीठ धाम मैहर मध्य प्रदेश द्वारा सुनाई जा रही है। कथा का आयोजन समाजसेवी विनय तिवारी ने किया है। छठे दिन साध्वी के मुख से कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। आयोजक विनय तिवारी ने बताया कि कथा का समापन 19 दिसंबर को होगा। इस दिन भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed