फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हत्या कर फेंकी गई युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त

हत्या कर फेंकी गई युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त

Thu, 06 Jul 2017 09:35 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर फेंकी गई युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त
मंझनपुर।
विज्ञापन

कोखराज के हाईवे पर पन्नोई मोड़ के समीप सड़क किनारे हत्या कर फेंकी गई युवती की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। 24 घंटे बाद भी पुलिस न तो युवती के बारे में कुछ पता कर सकी और न ही हत्यारों का कोई सुराग लगा सकी। युवती के शादीशुदा होने की आशंका पुलिस जाहिर कर रही है। सोशल साइट के जरिए भी शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

कानपुर-इलाहाबाद हाईवे से 20 मीटर दूर पन्नोई मोड़ के समीप बुधवार सुबह 25 वर्षीय एक युवती का शव मिला था। युवती के माथे पर हत्यारों ने गोली मारी थी। युवती ने लाल रंग की शमीज व काले रंग की लैगी पहन रखी थी। युवती के गले में लॉकेट आदि कुछ नहीं था। उसने अपने नाखूनों में लाल रंग की नेल पॉलिस लगा रखी थी। युवती के पहनावे से लग रहा है कि वह पढ़ी-लिखी थी और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती थी।
विज्ञापन


शव मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच करने पहुंचे थे लेकिन शव की पहचान न होने से पुलिस की जांच एक इंच आगे नहीं बढ़ सकी। युवती कहां की है? कौन है? उसकी हत्या क्यों की गई? इन सब सवालों का जवाब अधूरा है। पुलिस का कहना है कि जब तक पहचान नहीं हो जाती तब तक इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक व ट्वीटर पर भी मृतका के शव की फोटो वायरल कर दी है। इसके बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोखराज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि युवती शादीशुदा थी और गर्भवती होने की भी आशंका है। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि अभी शव की पहचान नहीं हुई है। जल्द ही शिनाख्त कराकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हत्या कर फेंकी गई युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त
युवती के शादीशुदा होने की आशंका, हत्यारों का भी नहीं लगा सुराग


दूसरे दिन भी घटनास्थल का किया गया निरीक्षण
हत्यारों का सुराग लगाने के लिए कोखराज एसओ बृजेश द्विवेदी ने टीम के साथ गुरुवार को भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बारीकी से घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस को उम्मीद थी कि ऐसा कोई सुराग मिलेगा जिसके जरिए जांच आगे बढ़ाई जा सके, लेकिन ऐसा कुछ हाथ नहीं लगा। इसके अलावा पन्नोई गांव के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि देर रात किसी वाहन को आते-जाते उन्होंने देखा की नहीं।



शिनाख्त को लेकर दिन भर चला अफवाहों का दौर
कोखराज के पन्नोई मोड़ पर मिली युवती की लाश की शिनाख्त को लेकर दिन भर अफवाहों का बाजार गरम रहा। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया में एक शख्स ने उसके शिनाख्त की जानकारी पोस्ट करते हुए लिखा कि वह कानपुर के एक तहसीलदार की पत्नी है। यह पोस्ट वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी भी गंभीर हो गए। कोखराज थाने की पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला अफवाह उड़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed