{"_id":"69751f045a579adc4302f693","slug":"15000-reward-on-bomber-alishan-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-135533-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बमबाज आलीशान पर 15 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बमबाज आलीशान पर 15 हजार का इनाम
Sun, 25 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भरवारी के खल्लाबाद मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम ट्रक चालक अरशद पर तमंचे से फायरिंग और बम से हमला करने के आरोपी पर एसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है। अलीशान की गिरफ्तारी के लिए इसके साथ ही उसकी तलाश तेज कर दी है।
भरवारी के खल्लाबाद मोहल्ला निवासी मो. अरशद पुत्र मो. इदरीश ट्रक चालक है। उसका संदीपनघाट क्षेत्र के गनसरी गांव निवासी रिश्ते के ममेरे भाई आलीशान से लेनदेन का विवाद है। इसी बात को लेकर उसपर बृहस्पतिवार की शाम आलीशान ने हमला बोला था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने अब इनाम घोषित किया है।