फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1500 people took the Congress

1500 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Sun, 18 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 18 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
1500 people took the Congress
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल कस्बे में शनिवार को कांग्रेस ने सदस्यता शिवर आयोजित किया। इसमें कस्बे और आसपास के गांवों से आए करीब 1500 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष का दावा है कि सरायअकिल क्षेत्र के पांच हजार लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय होने का आह्वान भी किया है। 
विज्ञापन


कौशाम्बी में हासिए पर आ चुकी कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के जरिए जिले में खुद को मजबूत बनाने का अभियान शुरू किया है। इसकी शुरूआत पार्टी ने शनिवार को सरायअकिल कस्बे में सदस्यता शिविर का आयोजन करके किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि कांग्रेस की देश को विकास और आमजन को उनका हक दिलाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना भी साधा। कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठे सपने दिखाकर जनता को बरगलाने वाले अब तक अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस के अलावा किसी भी दल को देश के विकास, आमजन के रोजगार और समाज में अमनचैन की परवाह नहीं है। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को हुए सदस्यता अभियान में 1500 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष का दावा है कि कस्बे के पांच हजार लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, प्रवक्ता सत्येंद्र प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा, कौशलेश द्विवेदी, भूपेंद्र त्रिपाठी, अंशुल केसरवानी, चांद बाबू, लालचंद्र कुशवाहा, अशोक मिश्रा, तिलक नारायण यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed