{"_id":"5de565a38ebc3e54aa6b2c85","slug":"15-lakh-stolen-by-breaking-lock-of-drug-dealer-s-house-kaushambi-news-ald261852398","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता के घर का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेता के घर का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी
विज्ञापन
15 lakh stolen by breaking lock of drug dealer's house
- फोटो : KAUSHAMBI
दवा विक्रेता के घर का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी
कारोबारी परिवार के साथ हरिद्बार गया था, मूरतगंज का मामला
एसपी ने कोखराज पुलिस के अलावा इंटेलीजेंस विंग को खुलासे की दी जिम्मेदारी
मूरतगंज। स्थानीय कस्बे में रहने वाले एक दवा विक्रेता के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात समेत करीब 15 लाख का माल समेट ले गए। दवा विक्रेता परिवार के साथ हरिद्बार गया था। घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन ने मौके की जांच की। एसपी ने खुलासे के लिए कोखराज कोतवाली पुलिस के अलावा इंटेलीजेंस विंग को जिम्मेदारी दी है।
श्रवण कुमार उर्फ शनि केसरवानी का आवास एसबीआई के सामने है। वहीं पर उन्होंने होम्यो पैथिक दवाओं का स्टोर खोल रखा है। शनि 27 नवंबर को अपने परिवार के साथ हरिद्बार गया था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो फोन पर खबर दी। शनि वापस ही लौट रहा था। घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर राकेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने फिंगर प्रिंट की टीम बुलाकर जांच कराई। इसी बीच वहां पहुंचे शनि ने बताया कि चोर तीन कमरों को खंगाल गए हैं। दो अलमारी का लॉक तोड़कर एक लाख 35 हजार नकदी समेत करीब 15 लाख के गहने आदि सामान समेट ले गए हैं। शनि केसरवानी की बहन वर्षा की शादी तीन महीने बाद होनी थी। बहन की शादी के लिए गहने बनवाए गए थे। हरिद्बार जाने के लिए मुंबई में रहने वाली शनि की बुआ भी आई थी। चोर सभी लोगों का गहना चुरा ले गए है। एसपी ने खुलासे के लिए इंटेलीजेंस विंग को भी लगाया है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी अभिनंदन का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।