फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   15 child scientists selected for divisional competition

Kaushambi News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए 15 बाल वैज्ञानिक

Fri, 01 Dec 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 01 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
15 child scientists selected for divisional competition
भरवारी। नगर स्थित हुबलाल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिकों की मॉडल प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए।
विज्ञापन


समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रैफिक सेफ्टी, ड्राइविंग लाइसेंस स्कैनर, वूमेन सेफ्टी डिवाइस, स्मार्ट ब्रिज फॉर रेलवे, मिट्टी कूलर, साल्ट वाटर कार, शू फॉर ब्लाइंड, स्मार्ट कैप आदि पर वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए गए। बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति सोच, अभिरुचि, तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक पद्धति के कार्य कलापों व वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने किया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ चयन
दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के राहुल, आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा की पारुल पटेल, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के अभय, जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमृतापुर अजुहा के आयुष कुमार, डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज भरवारी के ओम कुमार, माता प्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा के सूर्यांश त्रिपाठी, आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज चरवा के आदर्श प्रजापति, दीपांशु व स्वाति दिवाकर, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी के रितेश व कपिल देव, धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार के आर्यन पांडे, जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमृतापुर की अंशिका केसरवानी, अनुराग गुप्ता व प्रियांशी का चयन हुआ। इनमें से पहले तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: पांच, तीन और दो हजार तथा बाकी के सभी विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed