{"_id":"57acc6134f1c1bce75ee4c12","slug":"15-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, डीएम ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, डीएम ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर सरकारी भवनों, स्कूलों और निजी संस्थानों में तिरंगा शानोशौकत के साथ फहराया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद विविध कार्यक्रमों का आयोजन पूरे दिन जिले भर में चलेगा। इस बावत डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बैठक कर अब तक की तैयारियों का जायजा कलेक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मातहतों से लिया।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मातहतों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कहा कि 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सरकारी और गैर सरकारी भवनों को सुसज्जित किया जाएगा। राजकीय कार्यालयों में विद्युत लाइटिंग की सजावट की जाएगी। इसके अलावा सुबह सात बजे स्कूली बच्चों द्वारा जिले भर में प्रभात फेरी निकालकर स्वाधीनता दिवस का आगाज किया जाएगा।
नगर पंचायतों में इस मौके पर दिनभर राष्ट्रभक्ति के गीत बजाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर डीएम अखंड प्रताप सिंह द्वारा 50 विकलांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा और अच्छा कार्य करने वाले शिक्षामित्र, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में एसपी वीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रीकृष्ण समेत सभी एसडीएम व अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।