फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मिलावट नहीं महापरिवर्तन का है महागठबंधन:अखिलेश

मिलावट नहीं महापरिवर्तन का है महागठबंधन:अखिलेश

Tue, 30 Apr 2019 08:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
मिलावट नहीं महापरिवर्तन का है महागठबंधन:अखिलेश
मिलावट नहीं महापरिवर्तन का है महागठबंधन:अखिलेश
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कादीपुर में जनसभा के दौरान मोदी-योगी सरकार पर बोला हमला
गठबंधन प्रत्याशी के लिए पिछड़े और दलित वोटरों को साधने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कादीपुर में जनसभा के दौरान पिछड़े और दलित वोटरों को साधने का भरसक प्रयास किया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और राम मनोहर लोहिया के साथ काम करने के पीछे समाजवाद की परिकल्पना का बखान किया। जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने पर पैरामिलिट्री में सीधी भर्ती किए जाने का वादा किया। कादीपुर मेला बाग में सपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के समर्थन में जनसभा करने आए अखिलेश यादव ने चिलचिलाती धूप में खड़े वोटरों का जोश देख उनसे सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा पर अपनी आक्रामकता का इजहार किया। कहा सपा सरकार ने स्कूली बच्चों को दूध दिया जिसे भाजपा ने छीन लिया। समाजवादी पेंशन माताओ-बहनों को दी गई, उसे छीन लिया। रोजगार देने के लिए पुलिस की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, भाजपा ने छीन लिया। सपा ने लैपटाप बांटा, भाजपा ने भी कहा वह भी बांटेगे, लेकिन बांटा नहीं पूछो क्यों? खुद ही सवाल करने के बाद जवाब देते हुए कहा कि बाबा को लैपटाप चलाना नहीं आता। मवेशियों को छोड़वा कर किसानों को चौकीदार बना दिया गया। कहा भाजपा सरकार आरक्षण छीनने की साजिश कर रही है। हम नहीं कहते कि अगड़ों को आरक्षण से वंचित किया जाए। जातियों की गिनती कराओ और आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाए। भाजपा कहती है हमने शौचालय बनवाया, शौचालय में पानी का इंतजाम किया क्या। युवाओं की नब्ज पर हाथ रखते हुए अखिलेश ने कहा कि तमाम लोग इस सरकार में बेरोजगार हुए हैं। मवेशियों में एक बीमारी गला घोंटू होती है, इस सरकार को कामघोंटू की बीमारी है। दावा किया कि केंद्र में सरकार बनने के बाद जिस तरह यूपी में सिपाही की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई गई थी, उसी तर्ज पैरामिलिट्री आदि की नौकरी में सीधी भर्ती की जाएगी। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 में झूठ बोल कर सत्ता में आए, इस चुनाव में वह पुराने वादे नहीं दोहरा रहे हैं। भाजपा नफरत और डर की राजनीति कर रही है। जनता से पूछा बताओ कितनों को नौकरी मिली। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई। आज किसान परेशान है। कहा पहले चायवाला बनकर आए थे और चौकीदार बन वोट मांग रहे हैं। चुनाव देश के भविष्य, किसान, नौजवानों का है। इसलिए गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को जिताकर भेजिए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल, बसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम, पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, कैलाश केसरवानी, चंद्रबली पटेल, केतकी सिंह यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
--------


चौकीदार, ठोकनीदार और धमकीदार पर ली चुटकी
मंझनपुर। जनसभा के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चायवाला बनकर आए अब चौकीदार बन गए। यह चुनाव चौकीदार से चौकी छीनने का है। इसी तरह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर तंज कसा कि बाबा ठोकनीदार हैं। उन्होंने पुलिस को ठोकनी दी। पुलिस को जब मौका मिला उसने जनता को ठोक दिया और जनता को मिला तो उसने भी मौका नहीं चूका। बिना किसी का नाम लिए कहा कि अब धमकीदार भी आ गए हैं। वह कहते हैं प्राण जाय पर वचन न जाए। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का चुनाव है।
विज्ञापन

------

बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
मंझनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार छीना है। युवाओं ने रोजगार मांगा को प्रधानमंत्री ने उन्हें पकौड़ा तलने की बात कही। बोले, हम पूछते हैं कि पकौड़ा सरसों के तेल से तले, विदेशी कंपनियों के रिफाइंड को छोड़ दो। सरसों का तेल और घी खाओ। कहा पिछले पांच साल देश में प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रचारमंत्री रहा। नोटबंदी, कालाधन और भ्रष्टार से जनता परेशान हो गई। हमने 102, 108 एम्बुलेंस दी, भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया। डायल-100 को भी बर्बाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

हमने सांड़ को बताया कि यह भाजपा का हेलीपैड नहीं है
मंझनपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हरदोई में मुख्यमंत्री जनसभा के लिए गए थे। वहां एक सांड़ हेलीपैड तक चला गया। सांड़ को काबू करने में अफसरों को पसीना आ गया। दरअसल सांड़ अपनी समस्या बताने गया था। कहा कि कन्नौज में उनके हेलीपैड के पास भी सांड़ आ गया था। होमगार्ड को उसने गिरा दिया। पुलिस और फायर सर्विस के लोग उसे काबू नहीं कर पा रहे थे। हमने सांड़ को बताया कि यह भाजपा का हेलीपैड नहीं है तो वह चुपचाप वापस लौट गया।
-----

मुख्यमंत्री आवास से चिलम खोजवाउंगा
- इशारे में 2022 के विधान सभा चुनाव का भी किया आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछड़े और दलितों की दुखती नब्ज पर भी हाथ रखा। दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चटख धूप में खड़े कार्यकर्ताओं को देख अखिलेश ने कहा कि वह अपना यही जोश मतदान के दिन तक बनाए रखें। 40 मिनट तक अखिलेश रुके नहीं और जनता से ही सवाल कर भाजपा पर हमला बोलते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। उन्होंने आवास को गंगा जल से धुलवाया। इसके बाद दूसरे दिन मीडिया को बुलाकर बताया कि हम नल की टोटी खोल ले गए हैं। 2022 को हम सरकार को हटाएंगे। उन्हीं अफसरों को बुलाकर सीएम आवास में चिलम खोजवाई जाएगी। तब जाकर हिसाब बराबर होगा। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव का नाम लिए बगैर कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। उनसे पूछिए की क्या कभी कोई फाइल देखी है। एनक्सी की घटना का हवाला देते हुए कहा कि वह सीएम की कुर्सी पर बैठ गए थे। बाबा ने उसी दिन उस कुर्सी को वहां से हटवा दिया और नई तख्ती लगवा दी। कौशाम्बी के बारे में कहा कि दो साल की सरकार में क्या कोई बड़ी योजना लेकर आएं हैं।
-----------


झलकियां-
---
पानी के लिए मची लूट
मंझनपुर। अखिलेश की जनसभा के ठीक पहले एक कार्यकर्ता पानी की बोतल लेकर नेताओं के लिए जाता दिखा। सर्मथकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर पानी की बोतलें लूट ली।
----
कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने जताई चिंता
मंझनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले की कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। कहा कि प्रदेश में कौशाम्बी की कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है।

धूप से रहे बेहाल, बाग से सुना नेता का भाषण
मंझनपुर। अखिलेश यादव की जनसभा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर इंतजाम नहीं किया गया था। सभा स्थल के समीप साधारण टेंट लगवाया गया था। इसके अलावा कुर्सियां भी कम थी। पंखे ही एक दो लगे थे। इसे लेकर दूर-दराज से आए लोग परेशान हो उठे। धूप बर्दाश्त नहीं होने पर लोगों ने बाग में पेड़-पौधों का सहारा लिया।
-----
हेलीकाप्टर देखने में धूप का नहीं दिखा असर
मंझनपुर। जनसभा के बाद भीड़ हेलीपैड की तरफ दौड़ पड़ी। लोग दूर खड़े हेलीकाप्टर की सेल्फी लेने के लिए अपने कैमरे को जूम करके तस्वीर खींच रहे थे। इस दौरान धूप की किसी को कोई परवाह नहीं दिखी।
------

सभा के बाद एक घंटे तक लगा रहा जाम
मंझनपुर। अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर बिसारा और समदा के पास वाहनों को रोका गया था। सभा समाप्त होने के बाद वाहनों का रेला एकाएक खोल दिया गया। इससे नियामतपुर से समदा के बीच काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम में चुनाव कराने आई बाहरी फोर्स की गाड़ियां भी फंसी रही।

------
मंच से वक्ताओं ने एसपी पर निकाली भड़ास
मंझनपुर। सपा जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल ने मंच से कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को कौशाम्बी एसपी के इशारे पर समदा में रोका जा रहा है। इसे लेकर एसपी को चेतावनी दी गई और कार्यकर्ताओं ने एसपी हाय-हाय का नारा लगाया।
फोटो नं-39,40,41,42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed