{"_id":"5bd368c6bdec226983026fe6","slug":"141540581574-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन, एरियर के लिए शिक्षामित्रों ने घेरा बीएसए दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन, एरियर के लिए शिक्षामित्रों ने घेरा बीएसए दफ्तर
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। वेतन, एरियर भुगतान नहीं होने से खफा शिक्षामित्रों ने शनिवार को मुख्यालय में बैठक किया। इसके बाद बीएसए कार्यालय का घेराव किया। बीएसए अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने दीपावली से पहले भुगतान की मांग की।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों को चार माह से और परियोजना के तहत कार्यरत शिक्षामित्रों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा सातवें वेतनमान के 50 प्रतिशत एरियर का भुगतान शासन के आदेश के बाद भी नहीं हो सका। इससे शिक्षामित्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर इरसाद अहमद, आलोक द्बिवेदी, भारत सिंह, सुरेश सिंह, धनंजय ओझा, सोनू लाल, राजेंद्र, जियाउद्दीन, विष्णु सिंह, विनय वाजपेई, रामसिंह आदि मौजूद रहे।