{"_id":"5b6b42aa4f1c1b9c3e8b5c79","slug":"141533756074-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से मजदूर की मौत
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज (ब्यूरो)। इलाके के मारुफपुर गांव में मंगलवार की रात नशे में धुत एक युवक तालाब में डूब गया। बुधवार की सुबह उसका उतराता हुआ शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मारुफपुर गांव निवासी मानसिंह (35) पुत्र लल्लू की मजूदरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह शराब का लती था। इसी के चलते चार साल पहले उसकी पत्नी नाराज होकर उससे अलग रहने लगी थी। इन दिनों वह अपने छोटे भाई के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी वह शराब पीकर घर लौट रहा था। इस दौरान गांव में ही पंचायत भवन के पास पगडंडी में उसका पैर फिसल गया और वह बगल स्थित गहरे तालाब में समा गया। रात में ही ग्रामीणों ने तमाम कोशिश की। पर, तेज बरसात के कारण मानसिंह का पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह तालाब में ही उतराता हुआ उसका शव बरामद किया गया। सूचना के बाद पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।