{"_id":"5b60bba74f1c1b6f668b68dc","slug":"141533066151-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोखराज में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोखराज में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार शाम कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरपफ्तार किया है। इनमें संचालिका सहित तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
कोखराज इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि महीने भर से उन्हें सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिल रही थी। मंगलवार शाम सटीक मुखबिरी के बाद उन्होंने कोतवाली से 200 मीटर दूर स्थित एक मकान में छापा मारा। इस दौरान संचालिका गुड़िया सहित तीन महिलाओं को पकड़ा गया। इसके अलावा कोखराज गांव निवासी कर्ण प्रजापति और रफीक को गिरफ्तार किया गया। मौके से नौ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक संचालिका करीब साल भर से अपने घर पर यह धंधा संचालित करा रही थी। संचालिका के साथ पकड़ी गई सभी महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। सबको जेल भेजा जाएगा। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कराई जा रही है। करीब आधा दर्जन महिलाओं और पुरुषों के नाम सामने आए हैं। इन सभी के खिलाफ भी पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।