फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   त्रिशाला मेला में दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

त्रिशाला मेला में दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
त्रिशाला मेला में दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु
कड़ा। पांच दिवसीय त्रिशाला मेला के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े। आसपास के अलावा पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में माथा टेक कर कल्याण की कामना की। सोमवार को श्रद्धालु पहले मां गंगा में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन


विकास खंड के सौंरई बुजर्ग गांव में शनिवार से पांच दिवसीय त्रिशाला मेला चल रहा है। हर तीन साल पर लगने वाले इस मेले में गांव के प्रत्येक घर से एक-एक व्यक्ति भिक्षा मांगने के लिए निकल जाता है। मेला खत्म होने के बाद ही युवा घर लौटते हैं। भिक्षा में मिलने वाली सामग्री से ही तैयार प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जाता है। गांव के 75 वर्षीय रामदेव वर्मा बताते हैं कि दशकों पुरानी परंपरा के निर्वहन से उनके गांव में खुशहाली रहती है। मां काली को प्रसन्न करने के लिए पूरे गांव के लोग इकट्ठा होकर पूजा-अर्चना करते हैं। मेले के दूसरे दिन रविवार को भी आसपास के 50 गांवों के साथ ही कानपुर, वाराणसी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ आदि जनपदोें से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed