फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   30 किलो कछुआ का मांस बरामद, दो गिरफ्तार

30 किलो कछुआ का मांस बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 18 May 2018 06:36 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
30 किलो कछुआ का मांस बरामद, दो गिरफ्तार
कोखराज/पइंसा। कोखराज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 30 किलो कछुए के मांस संग दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पइंसा पुलिस ने तकरीबन 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन


कोखराज इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रताप सिंह को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मूरतगंज मेला बाग के पास दो कछुआ तस्कर खड़े हैं। खबर मिलते ही मूरतगंज चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी के साथ घेराबंदी करके उन्होंने कल्लू पुत्र बाबूलाल निवासी पकड़ी थाना पीपलपुर जिला सुल्तानपुर व पवन कुमार पुत्र चंदीलाल निवासी उचवां नसीरपुर थाना कोखराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से करीब 30 किलो कछुए का मांस बरामद किया गया है। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि कोखराज क्षेत्र के गंगा घाटों से कछुओं को पकड़ा था। इसके बाद उन्हें मारकर मांस निकाल लिया। मांस बेचने इलाहाबाद जा रहे थे। इसी तरह पइंसा एसओ विजय कुशवाहा को गुरुवार शाम सूचना मिली कि मकनपुर गांव के बाहर खंडहर में कुछ लोग प्रतिबंधित मवेशी का वध कर रहे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ दबिश दे दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। एसओ ने बताया कि लगभग 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed