{"_id":"5abe54214f1c1bcb618b4862","slug":"141522422817-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज। अतरसुइया के दरियाबाद में रविवार शाम किशेारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। यहां रहने वाला रियाज बनारसी प्राइवेट काम करता है। उसके दो बच्चों में मरियम(16) छोटी थी। रोज की तरह रविवार को भी पिता व भाई काम पर गए हुए थे। उसकी मां भी शाम को कहीं बाहर चली गई। इस दौरान मरियम घर में अकेली थी। शाम छह बजे के करीब मां वापस आई तो कमरा भीतर से बंद था। बहुत आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से भीतर झंाका। अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर 100 नंबर की पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी मिली तो अतरसुइया पुलिस भी पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन घरवाले कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह नहीं साफ हो सका है कि किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।