{"_id":"59bada254f1c1b8a688b49ed","slug":"141505417765-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह सात शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह सात शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात लापरवाह शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन
निरीक्षण के दौरान मिली खामी पर हुई कार्रवाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही के आरोप में सात शिक्षकों के सितंबर माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इनके अलावा उन्होंने खामियां मिलने पर दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए की कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराज स्वामी ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नगियामई का ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण किया। सुबह के नौ बजे तक स्कूल में ताला लटका रहा। उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक से वार्ता किया तो वह स्कूल नहीं पहुंच सके थे। इसके अलावा सहायक अध्यापक वंदना सिंह अवकाश पर रहीं। दो दिन से स्कूल में एमडीएम नहीं बन रहा था। लापरवाही से नाराज बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सहित सहायक अध्यापक सारिका गौतम, मो. जफर का सितंबर माह का वेतन भुगतान रोकते हुए तीन वेतनवृद्धि अवरुद्ध कर दी। गुरुवार को कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरकुंडी पहुंचे। विद्यालय में बच्चे इधर-उधर घूमते मिली और प्रधानाध्यापक अशोक कुमार तिवारी गायब रहे। बीएसए ने अध्यापक से फोन पर संपर्क साधा तो उनका कहना था कि हाथ फ्रैक्चर होने के कारण वह स्कूल नहीं पहुंचे। इसके अलावा विद्यालय में अव्यवस्था का आलम रहा। इससे नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापक का सितंबर माह का वेतन रोकते हुए एक वेतनवृद्धि अवरुद्ध कर दिया। यहां के बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भैला मकदूमपुर प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया। प्रथम में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ठीक नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक गेहवेंद्र प्रकाश से स्पष्टीकरण तलब किया तो प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में गायब चल रहे सहायक अध्यापक सुनील कुमार व पूनम मिश्रा का सितंबर माह का वेतन भुगतान रोक दिया। यहीं के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते समय उन्होंने पाया कि पंजीकृत 71 बच्चों के सापेक्ष महज 40 उपस्थित हैं। इसके लिए आधार नामांकन, ड्रेस वितरण, परिचय पत्र डिस्पले बोर्ड नहीं बनने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक को खामियों में सुधार करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। अंत में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय पिपरकुंडी का निरीक्षण किया। यहां पर आधार कार्ड व डिस्प्ले बोर्ड न बनने पर तत्काल बनवाने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया। निरीक्षण के दौरान बीएसए द्वारा की गई कार्रवाई से मातहतों में हड़कंप है।
अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का एसडीएम ने किया उद्घाटन
चायल (ब्यूरो)। विकास खंड चायल परिसर में पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अंत्योदय मेले में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं के विभागाध्यक्षों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। स्टाल लगाने वालों में परियोजना, डीआरडीए, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, कृषि, समाज कल्याण कल्याण सहित दर्जन भर विभाग शामिल रहे।