{"_id":"599f2c2b4f1c1b157f8b4615","slug":"141503603755-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अघोषित कटौती से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अघोषित कटौती से मचा हाहाकार
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अघोषित कटौती से मचा हाहाकार
कौशाम्बी में रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई नहीं होने से बिलबिला रहे हैं लोग
किसानों, व्यापारियों के साथ ही आमजन में जबरदस्त गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कौशाम्बी में पखवारे भर से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अंधाधुंध बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से किसान, व्यापारी और आमजन सभी परेशान हैं। नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं मिलने से नलकूप, छोटे-छोटे कुटीर उद्योग बंद पड़े हैं। किसानों की धान की फसल भी सूखकर बर्बाद होने लगी हैं।
द्वाबा में बारिश के मौसम में भी गर्मी का कहर बरप रहा है। बिजली की अघोषित अंधाधुंध कटौती और बार-बार की ट्रिपिंग से कस्बाई और गांववाले त्रस्त हो चुके हैं। बिजली को लेकर जिले के सभी 498 गांवों में हाहाकार मचा है। मंझनपुर, भरवारी, करारी, सिराथू, चायल, सरायअकिल, अजुहा समेत सभी कस्बों में रात-दिन की अंधाधुंध कटौती से जहां लोगों को दिन में सकून है और न रात में वे ठीक से सो पा रहे हैं। भीषण उमस में मौसम में रात में कई-कई घंटे बत्ती गुल रहने से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। गांववालों का कहना है कि रात में बारह बजे किे बाद ही बिजली की नियमित आपूर्ति मिल पाती है। आपूर्ति रोस्टर के समय भी बिजली काटी जा रही है। वह जब बिजली सप्लाई होती भी है। 10-10 मिनट में ट्रिपिंग होती रहती है। इससे किसानों के नलकूप शोपीश बने हैं। बारिश नहीं होने, नहरें सूखी पड़ी रहने और बिजली की कटौती से खेत सूखे हैं। धान की रोपी गई फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। वहीं दिन-रात हो रही बिजली की कटौती से व्यापारियों का कारोबार भी चौपट हो रहा है। ग्रामीण इलाके के रहने वाले विजय केसरवानी, राजू, राजेन्द्र प्रसाद, रामलाल, राधेश्याम आदि ने बताया कि कई बार एक्सईएन, एसडीओ और जेई से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी बिजली सप्लाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। इसका लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।