फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   14 streets will be brightened by spending Rs 1.77 crore

Kaushambi News: 1.77 करोड़ खर्च कर चमकाई जाएंगी 14 गलियां

Sun, 11 Feb 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 11 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
14 streets will be brightened by spending Rs 1.77 crore
नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा की ओर से नगर क्षेत्र में 1.77 से विकास कार्यों का खाका खींचा गया है। इससे अलग-अलग वार्डों की 14 बदहाल गलियों को चमकाया जाएगा। जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाली व नाले का निर्माण भी होगा। इसके अलावा अन्य कई कार्य भी इसमें शामिल है। दो महीने के अंदर इनके कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

15 वार्डों वाली यह नगर पंचायत विकास में काफी पिछड़ी है। वार्डों में सड़कों की बदहाली और जल निकासी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बारिश में कीचड़ के कारण गलियों से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए नगर पंचायत ने 1.77 करोड़ से विकास कार्य कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक वार्ड नंबर तीन मसुरियादीन नगर में तीन, वार्ड नंबर चार सम्राट उदयन नगर में दो, वार्ड नंबर पांच गांधी नगर में दो, वार्ड नंबर सात अटल नगर में एक, वार्ड नंबर आठ एपीजे अब्दुल कलाम नगर में एक, वार्ड नंबर 19 लोकमान्य तिलक नगर में दो, वार्ड नंबर 12 गौतमबुद्ध नगर में एक, वार्ड नंबर 13 संत गाडगे नगर में दो और वार्ड नंबर 14 सरदार पटेल नगर में एक इंटरलाॅकिंग सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। माना जा रहा है कि इसके बाद लोगों को आवागमन की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मां झारखंडी नगर में एक नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, जो मोहल्लेवासियों को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाएगा। अगले पांच महीने के अंदर यह सारे काम पूरे होने की उम्मीद है।

चमकाया जाएगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का स्मारक
नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह मां झारखंडी नगर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्मारक को भी चमकाने की योजना नगर पंचायत ने बनाई है। करीब 3.23 लाख रुपये खर्च कर स्मारक में प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नगर में आठ जगह इंडिया मार्का हैंडपंपों की स्थापना होगी। बारिश में जलभराव की समस्या से जूझने वाले कई वार्डों में आरसीसी की नाली बनवाने की तैयारी नगर पंचायत ने की है।


नगर क्षेत्र के कई वार्डों में इंटरलाॅकिंग, नाली समेत अन्य कई कार्य होने हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। दो महीने के अंदर यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
निशंक भास्कर

ईओ, नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article