{"_id":"649743cb61e0a3b11c0e5767","slug":"14-lakh-drain-collapsed-in-the-first-rain-itself-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-487-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पहली बारिश में ही ढह गया 14 लाख का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पहली बारिश में ही ढह गया 14 लाख का नाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पूरबपश्चिम शरीरा के वार्ड चार सम्राट उदयन नगर में सद्दीक के घर से बड़ी तीर तक 14 लाख रुपये से नाला बनवाया गया था। 20 दिन पहले ही इसका निर्माण हुआ था, लेकिन पहली बारिश में ही नाले की दीवार ढह गई। गुणवत्ता के साथ किए गए खिलवाड़ को छिपाने के लिए ठेकेदार ने जगह-जगह बल्लियां लगवाई हैं।
मोहल्ले के राजा, सद्दीक अहमद, रामकृपाल ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाया है। वहीं, ईओ निशंख भास्कर का कहना है कि ठेकेदार को जल्द से जल्द नाला दुरस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिना नाला सही किए भुगतान नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन