{"_id":"5c913f69bdec2214787e32c0","slug":"131553022825-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में सम्मानित की गईं सास-बहुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में सम्मानित की गईं सास-बहुएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मेलन में सम्मानित की गईं सास-बहुएं
बारा। बेहतर परिवार संचालन के लिए मंगलवार को कौशाम्बी ब्लॉक में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सास-बहुओं को एक दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष गुप्ता ने किया। इस दौरान परिवार नियोजन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गईं। इसमें क्षेत्र के नौ गांवों की आशा बहू और एएनएम ने हिस्सा लिया। क्षेत्र के बेरौचा, ढोकसहा, मढ़ी, ढ़ेकहाई, नरगी, इटैला, गोहरा मारूफपुर, रक्सराई गांवों से आईं सास-बहुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएनएम मिनोत्री मोइत्रा, तारा उपाध्याय, नफीस बानो, बिंदु देवी, रंजना देवी मौजूद रहीं।
------------
अध्यापकाें को दी जानकारी
बारा। किशोरावस्था में आम तौर पर आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों को लेकर मंगलवार को कौशांबी ब्लॉक परिसर में अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि दस से 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं को लाल दवा और पांच से दस वर्ष तक के बच्चों को नीली दवा देकर आयरन की कमी से बचाव कराया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविर में नागेश्वर प्रसाद, भूपेंद्र, वेद प्रकाश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, राम चंद्र शुक्ल, अनिल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
------------------------
ईओ के खिलाफ चेयरमैन और सभासद लामबंद
डीएम को सौंपा ज्ञापन, लगाया मनमानी का आरोप
फोटो नं-7
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर पंचायत सरायअकिल में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ अध्यक्ष और सभासद लामबंद हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनमानी करने का आरोप लगाया और जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने ईओ पर लगे आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
चेयरमैन शिवदानी की अगुवाई में सभासद राधा तिवारी, प्रियंका केसरवानी, सीमा सोनी, रश्मि अग्रहरी, अशोक कुमार, मोहम्मद अच्छन, गयादीन व राम बहादुर जयसवाल आदि ने मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय और कनिष्ठ लिपिक पर मनमानी करने का आरोप लगाया। टेंडर फाइलों में अनियमितता सहित हैंडपंपों के मरम्मत के भुगतान में मनमानी तथा पेयजल आपूर्ति व लीकेज की समस्या को दूर करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि बिना जेई की मौजूदगी में इस्टीमेट तैयार कर नगर का विकास कार्य करा दिया जाता है। जो कि गलत है।
-------------------------