{"_id":"5ba694de867a557ea52f3256","slug":"131537643742-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांस नायक को परेशान कर रही पिपरी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांस नायक को परेशान कर रही पिपरी पुलिस
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अमिरसा गांव में रहने वाले भारतीय सेना के लांस नायक को पिपरी पुलिस परेशान कर रही है। फौजी के मुताबिक मारपीट के मामले में उसपर व उसके भाई पर लूट का फर्जी आरोप लगाया गया है। एसपी ने सीओ चायल को आरोपों की जांच सौंप दी है।
अमिरसा निवासी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि वह भारतीय सेना में लांस नायक के पद पर लद्दाख में तैनात हैं। फौजी के मुताबिक 19 अगस्त को उनके चचेरे भाई अनुज का तिल्हापुर मोड़ के रमेश केसरवानी से झगड़ा हुआ था। तब रमेश ने अपने बेटों संग मिलकर अनुज की पिटाई करने के साथ उसका मोबाइल व लैपटॉप तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। हालांकि बाद में समझौता हो गया। फौजी की मानें तो 17 सितंबर को रमेश के दामाद ने उनके भाई रवि से झगड़ा किया। इसके बाद उसने रवि और फौजी दोनों के खिलाफ सरायअकिल में तहरीर दे दी। शुक्रवार को रमेश ने भी फौजी व उनके भाई रवि के खिलाफ पिपरी में लूट की झूठी तहरीर दी। आरोप है कि घटना की छानबीन किए बिना रात को पिपरी पुलिस ने फौजी के घर पर दबिश देकर अपशब्द कहा। जेल भेजने की धमकी भी दी। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि सीओ चायल को जांच सौंपी गई है। निष्पक्ष जांच कराकर ही कार्रवाई की जाएगी।