{"_id":"594ac0154f1c1b93448b481e","slug":"131498071061-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सड़क पर योग दिवस का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सड़क पर योग दिवस का किया विरोध
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंझनपुर चौराहे पर सड़क पर दरी बिछाकर योग कर योग दिवस का विरोध किया। साथ ही कहा कि हम भूखे हैं, योग कैसे होगा। कर्ज माफ न होने का जोरदार विरोध किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की मांगें न मानी गई तो यह आंदोलन उग्र होगा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को मंझनपुर चौराहे पर दरी बिछाकर योग दिवस का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि सरकार किसानों से योग करवा रही है। किसानों को योग की जरूरत नहीं है। वह कर्ज में इतना डूब चुका है, आत्महत्या करने की नौबत आ गई है।
किसानों को सुविधाएं चाहिए। कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया गया, लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ। सरकार इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए है। न बिजली मिल रही है, न ही सिंचाई के लिए पानी। हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कर्ज माफ न किया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर नुरुल इस्लाम, शांताराम, सिद्धशरण, कमलेश कुमार, भैयालाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
हम भूखे हैं, योग कैसे होगा