फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   13 lakhs were blown out of the account of the deceased health worker

दिवंगत स्वास्थ्य कर्मी के खाते से उड़ा दिए 13 लाख रुपये

Thu, 21 Nov 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs were blown out of the account of the deceased health worker
दिवंगत स्वास्थ्य कर्मी के खाते से उड़ा दिए 13 लाख रुपये
विज्ञापन

- कस्टमर असिस्टेंट सहित दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मंझनपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। एसबीआई की मंझनपुर शाखा में रहे कस्टमर असिस्टेंट ने एक दिवंगत स्वास्थ्य कर्मी के खाते से करीब 13 लाख रुपये पार कर दिए। रकम उसने अपने करीबियों के खाते में ट्रांसफर की। प्रकरण 2013 का है। दिवंगत की पत्नी की शिकायत पर जांच कराने के बाद मंगलवार को रीजनल मैनेजर ने तत्कालीन कस्टमर असिस्टेंट सहित दो के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

प्रयागराज निवासी सत्येन्द्र कुमार कौशाम्बी में स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे। नौकरी के दौरान ही वर्ष 2013 में उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि उस वक्त उनके खाते में तकरीबन 13 लाख रुपये थे। दिवंगत सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का कहना है कि रुपये निकालने के लिए तभी वह भारतीय स्टेट बैंक की मंझनपुर शाखा गईं थीं। तब उसे यह कहकर लौटा दिया गया था कि कोई नामिनी नहीं होने के कारण उत्तराधिकारी होने का प्रमाण पत्र लाना होगा। इससे परेशान पीड़िता प्रमाण पत्र लेने के लिए कोर्ट गई। मई 2019 में उसको दिवंगत की पत्नी होने का प्रमाण पत्र मिला। प्रमाण पत्र लेकर वो बैंक शाखा गई तो पता चला कि खाते में रकम ही नहीं है। इसके बाद पीड़ित महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत बैंक अधिकारियों से की। रीजनल मैनेजर गणेश कुमार ने जांच कराई तो यह तथ्य सामने आया कि तत्कालीन कस्टमर असिस्टेंट अनूप कुमार ने खाते से रकम अपने एक करीबी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को रीजनल मैनेजर ने आरोपी कस्टमर असिस्टेंट व एक अज्ञात के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed