फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1221 lawsuits dealing in Lok Adalat

लोक अदालत में निपटे 1221 वाद

Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
1221 lawsuits dealing in Lok Adalat
court - फोटो : PTI
मंझनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। दसमें करीब 1221 वादों का निस्तारण किया गया।  जिला जज महफूज अली की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित छह मामलों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय से 40 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच सुलह कराकर कोर्ट से विदाई कराई गई। अपर जनपद न्यायाधीश सीताराम वर्मा की कोर्ट ने दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे तृतीय दिनेश पाल की अदालत ने मोटर दुर्घटना के दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे चतुर्थ कमलेश पाठक ने 85 एफआर के मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


मोटर दुर्घटना के दो मामलों का निस्तारण कराया गया। एफटीसी प्रथम राजीव रंजन की कोर्ट ने मोटर दुर्घटना के एक मामले का निस्तारण किया। सीजेएम रमेश चंद्र की कोर्ट ने फौजदारी के 101 मामलों का निस्तारण किया। एसीजेएम प्रेम प्रकाश ने 24 वादों का निस्तारण किया। उत्तराधिकार के एक मामले का निस्तारण किया गया। इसी तरह जिले के सभी राजस्व न्यायालयो में 387 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों से ऋण से जुड़े 427 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed