फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अटसरांय के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

अटसरांय के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Sun, 28 Apr 2019 08:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
अटसरांय के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
अटसरांय के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन

पखवाड़े भर से फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से बढ़ा आक्रोश
मतदान बहिष्कार का पोस्टर लगाने पर फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चार को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सिराथू तहसील के अटसरांय में पखवाड़े भर पहले फुंके तीन ट्रांसफार्मरों नहीं बदले जाने से गांव में अंधेरा है। शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार की धमकी दी है। रविवार को गांव में चुनाव बहिष्कार की खबर सुन पहुंची फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चार लोगोें को हिरासत में ले लिया है।
अटसरांय गांव में 25 केवीए के दो और सौ केवीए का एक विद्युत ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व फुंक गया है। तब से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। आरोप है कि विद्युत विभाग नया ट्रांसफारमर लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि चुनाव की वजह से शायद कोई प्रत्याशी उनकी समस्या सुन ले और चंदा न जुटाना पड़े। बिना सुविधा शुल्क के ही नया ट्रांसफारमर लग जाए तो अच्छा रहे। ग्रामीणों ने तीन दिन पहले एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या को भी ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने पर छह मई को मतदान बहिष्कार करने अल्टीमेटम दिया था। एसडीएम के आश्वासन के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को गांव में चुनाव बहिष्कार का पोस्टर लगा दिया। जानकारी मिलते ही फ्लाइंग स्क्वाड टीम पहुंच गई। टीम ने पोस्टर लगा रहे चार युवकों को दबोचकर सैनी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में देर शाम उन्हें लाल कार्ड जारी करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

--------

उदय श्याम इंटर कालेज के टाप फाइव मेधावियों का होगा सम्मान
सिराथू (ब्यूरो)। शनिवार को हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में उदय श्याम इंटर कालेज के छात्र/छात्राओं का शानदार प्रर्दशन रहा। स्कूल प्रबंधन ने कॉलेज के टाप फाइव होनहारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित होगा। प्रबंधक उमेश केशरवानी ने बताया कि हाई स्कूल में शिवानी कुशवाहा ने 88.83 फीसदी अंक के साथ जिले में 11 वीं रेंक हासिल करने के साथ कालेज टाप किया है। इसी क्रम में शालिनी कुशवाहा ने 86.83 फीसदी, सना काजा ने 86.16 फीसदी,शिखा श्रीवास्तव ने 85.फीसदी एवं जाग्रति पांडेय ने84.66 फीसदी अंक हासिल कर क्रमश: दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवा स्थान हासिल किया है। इसी तरह इंटर के परीक्षा परिणाम में सुमन चौधरी ने 80.6 फीसदी, दिव्याशु तिवारी ने 80.6 फीसदी, मुस्कान पांडेय ने 78.4 फीसदी, नवरीन बानो ने 78.फीसदी, नंदनी वर्मा ने 77.8 फीसदी अंक के साथ कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed