{"_id":"5cb5e6a5bdec221464538a25","slug":"121555424933-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में तीन करोड़ से ज्यादा बढ़ गई सांसद विनोद की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में तीन करोड़ से ज्यादा बढ़ गई सांसद विनोद की आय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में तीन करोड़ से ज्यादा की वृद्धि हुई विनोद की आय में
वर्ष 2014 के नामांकन में दो करोड़ 70 लाख 91 हजार 682 रुपया था सांसद के पास
मंगलवार को दाखिल शपथ पत्र में पांच करोड़ 99 लाख छह हजार 268 रुपया घोषित की आय
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर की सकल आय पांच साल में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की वृद्धि हो गई। बात दीगर है कि भाजपा प्रत्याशी ने विभिन्न बैंकों से कर्ज भी लिया है।
भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने मंगलवार को नामांकन के दौरान अपना शपथ पत्र दाखिल किया। जिसमें विनोद सोनकर ने दर्शाया कि उनके व आश्रितों के पास कुल मिलाकर पांच करोड़ 99 लाख छह हजार 268 रुपया 86 पैसा है। इससे पहले वर्ष 2014 में नामांकन के दौरान उन्होंने अपने व आश्रितों के पास सकल आय दो करोड़ 70 लाख 91 हजार 682 रुपया घोषित की थी। इस तरह पांच साल के कार्यकाल के दौरान विनोद सोनकर की आय में तीन करोड़ 28 लाख 14 हजार 586 रुपया का इजाफा हुआ है। हालांकि विनोद सोनकर ने इस बात का भी हलफनामा दाखिल किया कि उनके पास विभिन्न बैंकों की 88 लाख 17 हजार 255 रुपये की देनदारी भी है। इसके अलावा उनकी पत्नी संगीता सोनकर के पर एक करोड़ 18 लाख 77 हजार 351 रुपये का बकाया है।
आचार संहिता के उल्लंघन का दर्ज है मामला
मंझनपुर। निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने आचार संहिता का उल्लंघन भी खूब किया। वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के चार मामले उनके खिलाफ दर्ज हुए। पिपरी और सैनी में एक-एक और मंझनपुर में दर्ज दो मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
------
महंगा रिवाल्वर रखते हैं विनोद
मंझनपुर। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं। उनके पास एक लाख 29 हजार रुपये कीमत का महंगा रिवाल्वर है। हालांकि परिवार के किसी अन्य सदस्य के पास लाइसेंसी असलहा नहीं है।