फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुजारी के बेटे ने मंदिर की भूमि कराया अपने नाम

पुजारी के बेटे ने मंदिर की भूमि कराया अपने नाम

Wed, 06 Feb 2019 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुजारी के बेटे ने मंदिर की भूमि कराया अपने नाम
पुजारी के बेटे ने मंदिर की भूमि कराया अपने नाम
विज्ञापन

दो बैंकों से केसीसी के तहत लिया पांच लाख का ऋण
समाधान दिवस में डीएम से शिकायत, सीओ को मिली जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर तहसील के बरैसा गांव में मंदिर की भूमि पुजारी के बेटे ने खुद के नाम बैनामा करा लिया। शिकायत पर डीएम ने सीओ सदर को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बरैसा निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह सोमवार को समाधान दिवस में डीएम मनीष कुमार वर्मा से मिले। आरोप लगाया कि उनके दादा जगन्नाथ सिंह ने अपनी भूमि भगवान अवध बिहारी मंदिर के नाम कर दिया था। भूमि की देखरेख का जिम्मा पुजारी धरमदास को दिया गया था। उस समय करार हुआ था कि जो मंदिर में भगवान की सेवा करेगा वही भूमि की देखरेख करेगा। इसे न तो बेचा जा सकेगा और न ही बंधक बनाई जा सकेगी। दादा जगन्नाथ की मौत के बाद मंदिर की देखरेख धरमदास करते हुए भूमि की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। आरोप है कि पुजारी की मौत के बाद उनके पुत्र राकेश व विजय ने पूरी भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। इतना ही नहीं भूमि की केसीसी बनवाकर बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से तीन लाख व एसबीआई टेंवा से दो लाख चार हजार ऋण भी ले लिया। डीएम ने आरोप को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

----------
भूमिधरी पर बाउंड्रीवाल बनाने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल तहसील के पेरई निवासी रमेश चंद्र वर्मा, राकेश कुमार, संतोष पुत्र अंबिका प्रसाद मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मिले। आरोप लगाया कि प्रयागराज के एक व्यक्ति ने उनकी भूमिधरी के बगल में अस्पताल बनवाने के लिए भूमि खरीद रखा है। उक्त भूखंड से बढ़कर पीड़ित की भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा लिया। डीएम ने आरोप की जांच कर कार्रवाई का निर्देश एसडीएम चायल अनिल चतुर्वेदी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed