फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 21 Dec 2018 06:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर एक जनवरी को पैदल यात्रा करेंगे किसान
शुक्रवार को मुख्यालय में किसानों ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रयागराज से संचालित हो रहे चायल तहसील के भूमि विकास बैंक वापस लाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। किसानों ने अपनी समस्या को लेकर सीडीओ इंद्रसेन सिंह को ज्ञापन दिया।

भाकियू जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि चायल का भूमि विकास बैंक प्रयागराज के कटरा से संचालित हो रहा है। ई-पाश मशीन में नेटवर्क खराबी के चलते किसानों को राशन नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास की जो प्रतिक्षा सूची बनी हैं, उसमें गरीब लोगों का नाम शामिल किया जाए। बिजली का कनेक्शन लेने वाले किसानों को स्टोर से जल्द समान दिलाया जाए। किसान,मजदूरों को पेशन योजना का लाभ दिया जाए। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि अगर एक जनवरी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह लोग अपने मवेशियों संग मुख्यालय में धरना देंगे। इसके बाद किसान प्रयागराज में होने वाली पंचायत के लिए पैदल ही कूच कर जाएंगे। बैठक में सुशील सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी, शांताराम, सिद्बशरण गुप्ता, चंदू तिवारी, मोतीलाल, बच्चालाल, गिरधारी लाल, मोहम्मद शाहिद, ननकू शर्मा, रणविजय, रणधीर सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नं-6 किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed