{"_id":"5b7875e042c79246344b1ebb","slug":"121534621152-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का गंगा घाट किनारे मिला मोबाइल और चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र का गंगा घाट किनारे मिला मोबाइल और चप्पल
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। इलाहाबाद से हफ्ते भर पहले संदिग्ध दशा में लापता एक छात्र का शनिवार सुबह संदीपन घाट पर चप्पल और मोबाइल मिला। मामले में संदिग्ध एक युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गायब छात्र का फिलहाल सुराग नहीं लग सका है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव का आशुतोष शुक्ल (16) पुत्र रामानंद कक्षा 11 का छात्र है। वह इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में किराये का कमरा लेकर साथियों संग रहता था। वहीं पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक 11 अगस्त की सुबह आशुतोष कोचिंग जाने की बात कहकर कमरे से निकला। इसके बाद गायब हो गया। सुराग नहीं लगने पर अगले दिन पिता ने आशुतोष के गुम होनेे की धूमनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को सर्विलांस के जरिए आशुतोष केे मोबाइल की लोकेशन संदीपन घाट मिली। शनिवार सुबह परिवार वालों के साथ पुलिस घाट पहुंची। घाट किनारे से उसका मोबाइल, चप्पल और 22 सौ रुपये से भरा पर्स मिला।
पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि 15 अगस्त को आशुतोष सैलाबी गांव स्थित मंदिर में देखा गया था। पुलिस ने मंदिर के पुजारी से बातचीत की तो उसने बताया कि आशुतोष क्षेत्र के राला गांव में रहने वाले एक युवक के साथ आया था। यहां उसने उस युवक के साथ मादक पदार्थ पीया। इसके बाद पता नहीं कहां चला गया। गोताखोरों ने नदी में आशुतोष की खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। राला गांव का संदिग्ध युवक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि पुजारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध युवक को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। वहीं आशुतोष के गायब होने के बाद से उसके परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।