{"_id":"5b6b42ad4f1c1bee748b8a48","slug":"121533756077-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के स्मारक का शुभारंभ आज करेंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के स्मारक का शुभारंभ आज करेंगे राज्यपाल
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सिराथू के शहजादपुर गांव में गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक आएंगे। वह क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के नवनिर्मित स्मारक का शुभारंभ करेंगे। पूर्व सैनिकों का मिलन एवं सम्मान समारोह भी होगा। इसे लेकर प्रशासन ने बुधवार को तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों से जुड़े सभी बिंदुओं का जायजा लिया।
जंगे आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की जन्मस्थली शहजादपुर है। पिछले साल यहां जनरल वीके सिंह ने आकर 30 लाख रुपये की लागत वाले स्मारक का शिलान्यास किया था। स्मारक अब बनकर तैयार हो गया है। गुरुवार को स्मारक का शुभारंभ राज्यपाल रामनाइक करेंगे। वह यहां पर पूर्व सैनिकों को सम्मािनत भी करेंगे। करीब दो घंटे के महामहिम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हफ्ते भर से तैयारियां कर रहा था। स्मारक स्थल के समीप समारोह की तैयारियां की गई है। वहीं से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर हेलीपैड बनाया गया है।