फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 people infected with corona found in Kaushambi

कौशाम्बी में मिले कोरोना से संक्रमित 12 लोग

Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
12 people infected with corona found in Kaushambi
कौशाम्बी में मिले कोरोना से संक्रमित 12 लोग
विज्ञापन

संक्रमितों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, अभी तक 189 में से 85 लोग हो चुके हैं स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रविवार को फिर 12 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें सात संक्रमित अजुहा के व तीन मंझनपुर के हैं। सिराथू और कड़ा बाजार में एक-एक पॉजिटिव निकले हैं। सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह से जिले में अब संक्रमितों की संख्या 189 हो गई है। हालांकि इनमें से 85 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं।
जिले में कई दिनों से रोजाना दस से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। खास बात यह है कि ये संक्रमित कुछ खास इलाकों के ही हैं। रविवार को भी लैब से आई रिपोर्ट में 12 लोग संक्रमित निकले। इनमें अजुहा कस्बे के तीन परिवार के सात लोग हैं। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि ये सभी पहले मिले संक्रमितों के संपर्क में आए थे। इसी तरह से मंझनपुर कस्बे में भी अलग-अलग परिवार के तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। कड़ा और सिराथू कस्बे में भी एक-एक केस मिले हैं। ये सभी अपने कस्बों में पहले मिल चुके संक्रमितों के संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी को कोविड एल-वन में भर्ती कराने के साथ ही इनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संक्रमितों के रिहायसी इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दे दिया है। डिप्टी सीएमओ/ जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि सोमवार को संक्रमितों के परिजनों और पड़ोसियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
अब दोआबा के व्यापारियों में बढ़ रहा संक्रमण
मंझनपुर। हफ्ते भर से मंझनपुर, सिराथू, भरवारी, अजुहा और मनौरी क्षेत्र में रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं। खास बात ये है कि संक्रमितों में व्यापारी वर्ग के ज्यादा लोग हैं। सर्विलांस अफसर डॉ. यश अग्रवाल का कहना है कि अनलॉक के दौरान जिले के व्यापारियों ने कारोबार के सिलसिले में प्रयागराज, कानपुर अथवा दूसरे शहरों में यात्रा की थी। गैरजनपदों के संक्रमितों से संपर्क में आने की वजह से कारोबारी पॉजिटिव हुए हैं। अब वहीं संक्रमण उनके घर-परिवार ग्राहकों और संपर्क में आने वाले करीबियों तक फैल रहा है। लिहाजा इस वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रहने के साथ ही घर से बाहर निकलने पर मास्क का हर हाल में प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अजुहा में अब तक 33 निकले पॉजिटिव
सिराथू। रविवार को जिले के 12 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें अकेले अजुहा कस्बे के सात लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में दो बुजुर्ग, चार युवा और एक बालक शामिल हैं। ये सभी तीन कारोबारी परिवार के सदस्य हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि इसी के साथ अजुहा कस्बे में कोरोना संक्रमितो की संख्या 33 हो गई है। इनमें से अब तक केवल छह मरीज ही स्वस्थ हो सके हैं। जबकि 30 जून को अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। 26 संक्रमितो का अभी भी इलाज चल रहा है। डॉ. नीरज ने बताया कि संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। ताकि कोरोना संक्रमितों का पता चल सके। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे जांच में सहयोग प्रदान कर संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मददगार बनें।

-----------
डिप्टी सीएम परिवार के 23 लोगों का लिया गया स्वॉब सैंपल
मंझनपुर/सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के घर-परिवार तक कोरोना का संक्रमण फैलने से जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सीएम के घर पहुंचकर परिवार के 23 लोगों का स्वॉब सैंपल लिया। इसके बाद नगर में भी 77 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत बिसेन ने बताया कि जांच के लिए दो टीम लगाई गई थी। मधवामई गांव में भी 48 लोगों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा जिले अन्य कंटेनमेंट जोन में भी सैंपलिंग कराई गई। सीएमओ ने बताया कि रविवार को कुल 275 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed