फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 new fever patients in Saurai elderly,

Kaushambi News: सौरईं बुजुर्ग में बुखार के 12 नए मरीज, एक में डेंगू की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
12 new fever patients in Saurai elderly,
क्षेत्र के सौरईं बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को बुखार के 12 मरीज मिले हैं। इनमें एक में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, केसारी में दहशत फैलाने वाले उल्टी-दस्त पर स्वास्थ्य विभाग ने अंकुश लगा लिया है। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक ने दोनों गांवों का भ्रमण किया। रोगियाें का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन

कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के केसारी में बीते चार दिन के अंदर 24 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए थे। वहीं, सौरईं बुजुर्ग में 64 लोग बुखार से पीड़ित थे। सीएमओ डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. सऊद दोनों गांव में पहुंचे और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधीक्षक ने बताया कि केसारी में चार दिन पहले मेला लगा था। इसी में दूषित फास्टफूड की वजह से फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए थे। अब सभी स्वस्थ हैं। सौंरई बुजुर्ग में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को उसका सैंपल लिया गया था। अभी एनएस-1 से डेंगू की जांच हुई है। एलाइजा टेस्ट के लिए रोगी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उसने निजी अस्पताल में उपचार कराने की बात कही।
विज्ञापन

गंदगी के कारण सौरईं में फैली बीमारी

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सऊद का कहना है कि सौरईं बुजुर्ग में बीमारी फैलने की मुख्य वजह गंदगी है। सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। तालाब में मच्छर पनप रहे हैं। खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को गांव में साफ-सफाई और नियमित फॉगिंग कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिहावां में मिले बुखार के सात रोगी

मूरतगंज। ब्लॉक क्षेत्र के बलिहावां देह गांव में शुक्रवार को गांव के शान सिंह, सूर्य, ज्ञान सिंह, विज रानी, भिखारी, सरिता, अखिलेश बुखार की चपेट में आ गए। सभी ने निजी क्लीनिक में उपचार कराया। गांव के कन्हईलाल, कैलाश, लल्लू, जय सिंह ने बताया कि इससे पहले करीब 40 लोग बुखार से पीड़ित थे। स्वास्थ्य टीम भी आई थी। लेकिन, शुक्रवार को कोई हालात देखने नहीं पहुंचा। साफ-सफाई या फॉगिंग भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed