फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 girls took admission in Kasturba Vidyalaya in door to door campaign

Kaushambi News: घर-घर अभियान में 12 बालिकाओं ने कस्तूरबा विद्यालय में लिया प्रवेश

Wed, 10 Apr 2024 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Apr 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
12 girls took admission in Kasturba Vidyalaya in door to door campaign
मूरतगंज के पठनपुरवा गांव में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नव प्रवेशी बच्चों के साथ खड़े बीएसए, व
घर-घर अभियान में 12 बालिकाओं ने कस्तूरबा विद्यालय में लिया प्रवेश
विज्ञापन

-- आवासीय विद्यालय की सुविधाओं को लेकर दी गई ग्रामीणों को जानकारी

फोटो नं- 15
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शत-प्रतिशत नामांकन के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मूरतगंज की वार्डन व शिक्षिकाओं के साथ पठनपुरवा व भीखमपुर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 12 बालिकाओं को प्रवेश दिया गया।

बीएसए डाॅ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। यहां कक्षा छह में बालिकाओं का प्रवेश होता है। विद्यालय में शिक्षा के साथ ही छात्राओं को आवासीय सुविधा भी दी जाती है। यहां नाश्ता, भोजन, पाठ्य पुस्तक, यूनीफार्म, कंप्यूटर शिक्षा आदि नि:शुल्क व्यवस्था है। अभियान के दौरान पठनपुरवा की 10 और भीखमपुर की दो बालिकाओं ने कक्षा छह में प्रवेश लिया। इनका वार्डन व शिक्षिकाओं ने रोली चंदन से तिलक कर माला पहनाते हुए स्वागत किया। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका योगेश तिवारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed