फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मॉकपोल के जरिए अभिकर्ताओं को दिखाई जाएगी चुनाव की निष्पक्षता

मॉकपोल के जरिए अभिकर्ताओं को दिखाई जाएगी चुनाव की निष्पक्षता

Fri, 05 Apr 2019 07:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
मॉकपोल के जरिए अभिकर्ताओं को दिखाई जाएगी चुनाव की निष्पक्षता
मॉकपोल के जरिए अभिकर्ताओं को दिखाई जाएगी चुनाव की निष्पक्षता
विज्ञापन

माइक्रो आब्जर्वर के सामने डाले जाएंगे 50 वोट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन निष्पक्षता को लेकर किसी तरह का संदेह दूर करने के लिए हर बूथ पर माइक्रो आब्जर्वर के सामने 50 वोट अभिकर्ताओं के सामने डाले जाएंगे। इसका मकसद है कि अभिकर्ता यह सुनिश्चित कर लेंगे कि वह लोग जिस प्रत्याशी को वोट कर रहे हैं वह मत उसी के खाते में जा रहा है।

शुक्रवार से मतदान व मतगणना के कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। दो चरणों में हुए प्रशिक्षण के दौरान 800 सौ पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी ने प्रशिक्षण लिया। मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह, शुभेन्दु सिंह, विकास पांडेय आदि ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। ट्रेनरों ने हर एक बिन्दु पर बारीकी से लोगों को जानकारी दी। कहा कि जिसे कहीं पर भी कोई दिक्कत आ रही हो, वह दोबारा पूछ सकता है। जरुरी बाते नोटबुक में लिखवाई गई। कहा कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारी ध्यान में रखने से चुनाव व मतगणना में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इस दौरान इवीएम, वीवीपैट, बीयूसीयू तमाम चीजों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, एसडीएम सदर सतीश चंद्र, बीएसए अरविंद कुमार, डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed