फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विकास कार्यों के नाम पर 50 लाख का घोटाला!

विकास कार्यों के नाम पर 50 लाख का घोटाला!

Fri, 08 Feb 2019 06:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों के नाम पर 50 लाख का घोटाला!
विकास कार्यों के नाम पर 50 लाख का घोटाला!
विज्ञापन

अफजलपुर सातों के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके डीएम से की शिकायत
पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड हो चुके हैं ग्राम विकास अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कड़ा ब्लॉक की अफजलपुर सातों ग्राम सभा में विकास कार्यों के नाम पर कथित तौर पर करीब 50 लाख रुपये का घोटाला किया गया है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण बिफर पड़े। शुक्रवार को गांव वालों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

अफजलपुर सातों निवासी वीर बहादुर सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, अवधेश सिंह, रामलाल, प्रताप सिंह आदि ने बताया कि प्रधान और सेक्रेटरी मनमानी की हद पार किए हुए हैं। सांठगांठ करके सरकारी नौकरी करने वालों को शौचालय का लाभ दे दिया गया है। जबकि पात्र दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। नाली, सड़क, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग से लेकर अन्य सभी विकास कार्यों में मानक की अनदेखी की गई है। कई काम कागजों पर कराकर धन निकाल लिया गया है। ग्रामीणों की मानें तो कागजों में करीब 50 लाख रुपये से विकास कराया गया है, जो जमीन पर कहीं भी दिख नहीं रहा है। यह भी बताया कि गांव में तैनात लेखपाल भी बेपरवाह है। वह मनमाने तरीके से किसी का खेल किसी के हिस्से में नाप देता है। इसे लेकर अक्सर झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। गांव वालों का कहना है कि पूर्व में सेक्रेटरी को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। बाद में अधिकारियों से सांठगांठ करके वह बहाल हो गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ को आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed