फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नालियां चोक,गलियों में जलभराव व गंदगी का अंबार

नालियां चोक,गलियों में जलभराव व गंदगी का अंबार

Sun, 03 Feb 2019 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
नालियां चोक,गलियों में जलभराव व गंदगी का अंबार
फोटो नं-06
विज्ञापन

नालियां चोक, गलियों में जलभराव व गंदगी का अंबार
कैसे होगी नगर पंचायत चायल की स्वच्छता की बेहतर रैंकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। कस्बे के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में सड़कों से वाहन गुजरने पर गंदे पानी की छीटें लोगों पर पड़ता है या फिर मकानों की दीवारों पर गिरता है। इससे आए दिन विवाद होते हैं। इस समस्या की ओर न तो नगर प्रशासन और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं।
बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले शासन की तरफ से कस्बे में स्वच्छता रैंकिंग का सर्वे भी किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली गहरी कर साफ -सफाई करवा दी जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी। वार्ड नंबर तीन गांधीनगर के छोटेलाल, लखन, राकेश, सुनीता व रामनाथ आदि ने बताया कि सभी मोहल्लों का गंदा पानी यहीं से निकलता है, लेकिन नाली चोक होने के कारण पानी सड़क पर ही भरा रहता है। इससे आसपास के लोग बदबू से परेशान रहते हैं। नाली का पानी सड़क पर बहने से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। नगर प्रशासन का कहना है कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते हैं। इसी तरह से वार्ड दो नईम मियां का पूरा, वार्ड नौ अशोक नगर, वार्ड दस 10 प्रीतम नगर समेत कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में चारों तरफ गंदगी पसरी है। जगह जगह नालियां पटी हैं। घरों का पानी सड़कों पर बहता है। राजेंद्र सिंह, महेश, परवेज, अशोक आदि का कहना है कि इन दिनों कस्बे की मुख्य समस्या नाली व गंदगी है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से हर तरफ नाली का पानी सड़कों पर बहता है। वहीं गंदगी के कारण मच्छर भी तेजी से पनप रहे है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों से ओवर फ्लो होकर बह रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोग स्वयं ही नालियां साफ करते हैं। लेकिन नालियों में मलवा अधिक भरा होने के कारण सही तरीके से साफ नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

---------
नागरिकों का दर्द-
फोटो नं-7,
तीन साल से सड़क क्षतिग्रस्त होने और चारों तरफ गंदा पानी भरा रहता है। अवगत कराने के बाद भी नगर प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है।-छोटेलाल-वार्ड-3
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो नं-08
सफाईकर्मी नियमित नालियों की सफाई नहीं करते हैं। इसके चलते नालियां चोक हो गई हैं। ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। यही हाल कस्बे के सभी वार्र्डों का है।--राजेंद्र सिंह-वार्ड-3
--------
फोटो नं-09
कुछ दिनों पहले लखनऊ से स्वच्छता सर्वे के लिए टीम भी आई थी। उनसे भी बदहाल नालियों और गदंगी की शिकायत की गई है। इसके बाद भी कस्बे की समस्या का निराकरण नहीं हुआ।--नाजे-वार्ड-09
-----
फोटो नं-10-
कस्बे की सबसे बड़ी समस्या बजबजाती नालियां हैं। इसी वजह से जगह जगह सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आने जाने में काफी समस्या होती है। गंदगी से मच्छर भी पनप रहे हैं।-कृष्ण कुमार-वार्ड-05


वर्जन
क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के साथ ही स्थानीय विधायक को भी जानकारी दी गई है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। चोक नालियों की सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
दिनेश सिंह-ईओ,चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed