{"_id":"5b9ffb1a867a557ebf6cc0dc","slug":"11537211162-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाबा’ की दरिंदगी का शिकार हुई महिला को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बाबा’ की दरिंदगी का शिकार हुई महिला को अगवा करने की कोशिश
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदगी की हदें पार करने वाले ‘बाबा’ ने सोमवार दोपहर फतेहपुर से पीड़िता को अगवा करने का प्रयास किया। हालांकि वह कामयाब नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी जनपद पहुंची करारी पुलिस पीड़ित महिला को कड़ी सुरक्षा के बीच कौशाम्बी लाई। उसे महिला थाने में रखा गया है। साथ में उसका पति भी है। पीड़िता ने अपहरण के प्रयास की तहरीर फतेहपुर पुलिस को दी है। हालांकि वहां अधिकारी इस बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं।
करारी इलाके का कथित ‘बाबा’ अपने आप को धर्म विशेष का गुरु बताता है। उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि ‘बाबा’ ने पांच साल तक उसके साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर पति की आंखें फोड़ दी। ‘बाबा’ अब पीड़िता पर जिश्मफरोशी का भी दबाव बना रहा था। इससे परेशान महिला ने करीब 20 दिन पहले मामले की शिकायत एडीजी एसएन सावंत से कर दी। चायल विधायक संजय गुप्ता के दखल के बाद रविवार को करारी पुलिस ने आरोपी ‘बाबा’ के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़िता के मुताबिक फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी है। ‘बाबा’ से बचने के लिए वह पति सहित रिश्तेदार के घर में छिपी हुई थी। सोमवार को कहीं से इसकी भनक ‘बाबा’ को लग गई। पीड़िता का आरोप है कि ‘बाबा’ अपने गुर्गों के साथ असलहों से लैश होकर रिश्तेदार के यहां पहुंच गया और उसको अगवा करने का प्रयास करने लगा। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी यूपी-100 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 व थरियांव थाना पुलिस को देखते ही ‘बाबा’ साथियों संग फरार हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी कौशाम्बी पुलिस को दी गई। करारी इंस्पेक्टर थरियांव जाकर पीड़िता व उसके पति को यहां लाए। उसे महिला थाना में रखा गया है। मंगलवार को बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
आगे-पीछे लगी रही ‘बाबा’ की गाड़ी
मंझनपुर। पीड़िता को फतेहपुर से कौशाम्बी लाते वक्त रास्ते में ‘बाबा’ की गाड़ी करारी इंस्पेक्टर की जीप के आगे-पीछे लगी रही। ऐसे में किसी घटना की आशंका से पुलिस वाले सहमे रहे। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिस कर्मचारी किसी भी स्थिति से निपटने केे लिए तैयार थे। पुलिस वालों ने असलहा तक हाथ में ले लिया था। रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों को लोकेशन दी जाती रही। हालांकि कहीं भी ‘बाबा’ पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा से अगवा करने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला को करारी इंस्पेक्टर फतेहपुर से ले आए हैं। उसे महिला थाना में रखा गया है। मंगलवार को बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर आरोपी ‘बाबा’ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगवा करने की कोशिश हुई अथवा नहीं, इस बारे में फतेहपुर पुलिस ही कुछ बता सकती है।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
अपहरण के प्रयास जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पीड़िता खतरा महसूस कर रही थी। करारी एसएचओ के कहने पर थरियांव इंस्पेक्टर उसे सुरक्षा के बीच कोतवाली लाए थे। करारी पुलिस पीड़ित महिला को साथ ले गई है। उसने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
पूजा यादव- एएसपी, फतेहपुर