फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तालाबी रकबे पर बोई फसल में प्रशासन ने चलवाया ट्रैक्टर

तालाबी रकबे पर बोई फसल में प्रशासन ने चलवाया ट्रैक्टर

Fri, 12 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
तालाबी रकबे पर बोई फसल में प्रशासन ने चलवाया ट्रैक्टर
तालाबी रकबे पर बोई फसल में प्रशासन ने चलवाया ट्रैक्टर
विज्ञापन

- छह बीघा फसल की जुताई होने पर आरोपियों में हड़कंप
उदिहिन (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के उदिहिन गांव स्थित तीन तालाबों की भूमि पर अतिक्रमण कर कराई जा रही खेती को तहसील प्रशासन ने नष्ट करा दिया है। पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप है।
सिराथू तहसील के उदिहिन गांव में बुधवार को पइंसा थाने की एंटी भू-माफिया टीम ने तालाबों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया था। ट्रैक्टर नहीं मिलने से टीम बैरंग लौट आई थी। गुरुवार की दोपहर गांव पहुंची गठित टीम ने लक्ष्मना तालाब में बोई सरसों, गेहूं, धरम तालाब में चना व सरसों व तनहाई तालाब में बोई गई सरसों, चना व गेहूं की लगभग छह बीघा फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। हिदायत दिया कि दोबारा तालाब पर अतिक्रमण करने की कोशिश हुई तो एफआईआर दर्ज करा दिया जाएगा। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप है। प्रशासन की टीम में कानूनगो छेदीलाल, हलका लेखपाल राम किशोर व थानाध्यक्ष पइंसा कृष्ण कुमार पांडेय व पांच सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000

स्कूल व बंजर भूमि पर ग्राम प्रधान करा रहे खेती
एसडीएम की दरबार पहुंची शिकायत, कार्रवाई की मांग
चायल (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक के भिखारी का पूरा मजरा कौड़िया स्थित स्कूल व ग्रामसभा की भूमि पर ग्राम प्रधान ने ही अतिक्रमण कर रखा है। इसकी शिकायत गुरुवार को एसडीएम चायल से हुई तो वह दंग रह गए। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश तहसीलदार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे की योगी सरकार ने ग्रामसभा की भूमि, स्कूल, तालाब, कब्रिस्तान आदि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए एंटी भू-माफिया टीम का गठन करा रखा है। यह टीम सप्ताह में दो दिन अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण का चिन्हित कर भूमि से अवैध कब्जा हटवा रही है। लेकिन टीम की नजर अभी तक भिखारी का पूरा स्थित प्राथमिक विद्यालय व बंजर की तीन बीघा भूमि पर नहीं पड़ी है। हलका लेखपाल ने भी ग्राम प्रधान द्वारा अतिक्रमण किए जाने की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को नहीं दिया। गुरुवार को गांव के घसीट, रामनरेश तहसील चायल पहुंचे और एसडीएम से शिकायत किया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा भूमि पर अतिक्रमण कर खेती कराई जा रही है। इतना ही नहीं गांव के लोगों से पैसा लेकर बटाई पर दे दिया जाता है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई का निर्देश तहसीलदार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed