फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रैन बसेरा:कड़ाके की ठंड के बाद भी लटक रहे ताले

रैन बसेरा:कड़ाके की ठंड के बाद भी लटक रहे ताले

Wed, 03 Jan 2018 06:33 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
रैन बसेरा:कड़ाके की ठंड के बाद भी लटक रहे ताले
रैन बसेरों में कड़ाके की ठंड के बाद भी लटक रहे ताले
विज्ञापन

किसी भी रैन बसेरे में नहीं पहुंच रहे गरीब, बेसहारा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
गरीब, बेसहारों एवं मुसाफिरों को ठंड से बचाने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा के नगर निकायों में अस्थाई रैन बसेरा के निर्माण का निर्देश दिया था। रैन बसेरे में निराश्रितों के रहने, खाने के साथ ही अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया था। फरमान मिलते ही कुछ नगर पंचायतों ने टाउन एरिया परिसर को ही अस्थाई रैन बसेरा के रूप में तब्दील कर दिया था। जबकि कुछ ने टीन शेड लगाकर नया रैन बसेरा तैयार कराया था। पर, महज दस दिन के भीतर ही सब हवा-हवाई हो गया। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने जिले की सातों में बने रैन बसेरों की पड़ताल किया। इस दौरान देखा गया कि मंझनपुर और चायल में ताला लटक रहा था। जबकि, करारी, अजुहा में अव्यवस्था दिखी। सिराथू, भरवारी और सरायअकिल में इंतजाम के बावजूद कोई निराश्रित नहीं दिखा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिले में कोई बेसहारा नहीं है? या फिर अचानक कहीं गुम हो गए हैं।
दस दिन पहले रैन बसेरा चायल का उद्घाटन हुआ था। उस वक्त खाना-पानी के साथ ही बिस्तर की व्यवस्था का दावा किया गया था। पर, बुधवार को देखा गया कि रैन बसेरा में ताला बंद था। यह भी पता चला कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है। उद्घाटन के बाद से आज तक ताला नहीं खुलने के कारण कोई निराश्रित यहां नहीं ठहर सका।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे अजुहा कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। बुधवार सुबह 11.30 बजे देखा गया कि रैन बसेरा का दरवाजा तो खुला था। पर, न तो कोई कर्मचारी मिला और न ही निरश्रित। व्यवस्था के लिए लगाए गए तीनों कर्मी भी नदारत थे। यहां खाना-पानी के साथ ही अलाव का भी इंतजाम नहीं दिखा। अलबत्ता एक 40 वर्षीय बेसहारा को टाउन एरिया कार्यालय के बाहर ठंड से ठिठुरते जरूर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा करारी में मिली अव्यवस्था
करारी (ब्यूरो) पानी टंकी परिसर में बनाया गया रैन बसेरा पियक्कड़ों का अड्डा बन गया है। उद्घाटन के बाद से यहां कोई निराश्रित तो नहीं टिका। अलबत्ता रात में कुछ पियक्कड़ों का जमावड़ा जरूर लगता है। दोपहर 1.27 बजे अमर उजाला टीम के पहुंचते ही मौजूद नगर पंचायत कर्मी में खलबली मच गई। आननफानन टेंट से रजाई-गद्दा मंगवाया जाने लगा। बहरहाल आज तक यहां कोई बेसहारा नहीं ठहर सका।

सिराथू, भरवारी में भी नहीं
सिराथू/कोखराज (ब्यूरो)। दिल्ली-हाबड़ा मुख्य रेल मार्ग पर बसे नगर पालिका परिसद भरवारी और टाउनएरिया सिराथू में नगर पंचायत कार्यालय परिसर को ही अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। टाउनएरिया प्रशासन की ओर से यहां भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पर, कोई बेसहारा यहां ठहरने नहीं पहुंचा। बुधवार की दोपहर दोनों निकायों में सन्नाटा दिखा।
क्या कहते हैं अफसर
गरीब, बेसहारों को ठंड से बचाने के सभी निकायों में 24 घंटे रैन बसेरा खोले रखने का निर्देश है। ताला बंद रखने वाली नगर पंचायतों से जवाब-तलब किया जाएगा।
राकेश कुमार श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed