फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सात निकायों के रहनुमा का चुनाव करेंगे

सात निकायों के रहनुमा का चुनाव करेंगे

Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सात निकायों के रहनुमा का चुनाव करेंगे
पांच साल में घट गए दस हजार मतदाता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले के निकायों में अप्रत्याशित रूप से पांच साल के दौरान दस हजार से अधिक वोटर घट गए हैं। पिछले चुनाव के दौरान सातों नगर पंचायतों में जहां 91 हजार लोगों को मताधिकार का मौका दिया गया था वहीं, इस बार सिर्फ 81 हजार को ही नगर का रहनुमा चुनने का मौका मिलेगा। इसे लेकर सियासियों में खलबली है।
पांच साल के दौरान निश्चित तौर पर जिले की आबादी में इजाफा हुआ है। पर, इसके विपरीत निकायों में वोटरों की तादाद तकरीबन 12 फीसदी घटी है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी मतदाता सूची पर यकीन करें तो वर्ष 2012 के चुनाव में सातों नगर पंचायत के 91 हजार 620 वोटरों को मतदाधिकार का मौका मिला था जबकि इस मर्तबा यह संख्या घटकर 81 हजार 418 हो गई है। 10 हजार 202 वोटरों की कटौती से सियासियों में हड़कम्प मचा हुआ है। जानकारों का कहना है कि घटे हुए मतदाताओं में बड़ी संख्या फर्जी वोटरों की है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही निकाय चुनाव के लिए वोटरों की काट-छांट का काम प्रारम्भ कर दिया गया था। सभी दलों ने एक-दूसरे की तरफ से बनाए गए फर्जी वोटरों पर आपत्तियां दाखिल की थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानीय) मो यूसुफ सिद्दीकी ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है।
विज्ञापन




--------------------------------------
नगर पंचायत मतदाता
(वर्ष 2017 में) (वर्ष 2012 में)
----------------------------------------
चायल 7258 7379
भरवारी 12411 15226
सरायअकिल 14325 15435
करारी 12360 14935
अजुहा 11844 11095
मंझनपुर 12594 14320
सिराथू 10626 13160
--------------------------------------------
कुल- 81418 91620
----------------------------------------


सात निकायों के रहनुमा का चुनाव करेंगे 81 हजार वोटर
जिला निर्वाचन कार्यालय ने जारी की अंतिम मतदाता सूची
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। निकाय चुनाव की दुंदुभी बज गई है। पंचास्थानीय चुनावालय कार्यालय ने अंतिम फाइनल सूची जारी कर दी है। सार्वजनिक की गई सूची के तहत जिले की सातों नगर पंचायतों में 81 हजार 418 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी में नवगठित नगर पालिका परिषद भरवारी सहित नगर पंचायत मंझनपुर, करारी, भरवारी, सिराथू, सरायअकिल, चायल कुल सात निकाय हैं। इन सभी में अध्यक्षों के साथ ही 82 वार्डों के सभासदों का भी चुनाव होना है। इसके लिए जिला प्रशासन मतदाता सूची से लेकर सभी तरह की चुनावी तैयारियों में जुटा है। तमाम जद्दोजहद के बाद निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानीय) मो. यूसुफ ने बताया कि फाइनल सूची के तहत सातों निकायों में 81, 418 वोटर अध्यक्ष के साथ ही 82 वार्डों में सभासद का चुनाव करेंगे।


नगर पंचायतों में मतदाताओं और आरक्षण की स्थिति
----------------------------------------


नगर पंचायत वार्ड आरक्षण

चायल 10 अनारक्षित
भरवारी 12 अनु. महिला
सरायअकिल 13 अनुसूचित जाति
करारी 12 अनु. महिला
अजुहा 12 अनुसचित जाित
मंझनपुर 12 अनारक्षित
सिराथू 11 अनारक्षित
-------------------------------------------
कुल सात नगर पंचायत और 82 वार्ड
---------------------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed