{"_id":"59c417de4f1c1b32688b5d46","slug":"11506023390-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर बिराजी मां भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर बिराजी मां भवानी
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर बिराजीं मां भवानी
-वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घर-घर में हुई कलश स्थापना
-भक्तों ने की व्रत की शुरुआत, मां के जयकारों से गूंजा दोआबा
-भक्ति गीतों से देर रात तक गुलजार रहे पूजा पंडाल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा को भक्तों ने अपने घरों में कलश स्थापना कर मां भगवती का विधिवत पूजन शुरू किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर कलश स्थापित कराया। इसी के साथ भक्तों ने नौ दिन के व्रत की शुरुआत की। उधर, दिन भर चले पूजन-अर्चन के बाद पूजा पंडाल देर रात तक भक्तिगीतों से गुलजार रहे। प्रतिपदा के दिन से ही पूरा दोआबा मां भगवती की भक्ति में सराबोर नजर आया।
नवरात्रि पर्व को लेकर जिले में तैयारियों जोरों पर थीं। बृहस्पतिवार सुबह भक्तों ने पंचांग के निर्धारित समयानुसार अपने-अपने घरों में पुरोहित को बुलाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराई। नव दुर्गा पूजा पंडालों में कमेटियों द्वारा मूर्ति स्थापित कराने के बाद पूजन-अर्चन शुरू किया गया। इसी के साथ भक्तों ने नौ दिवसीय व्रत की शुरुआत की। दूसरी ओर गांवों और कस्बों के पूजा पंडालों में स्थापित की गई मां अंबे की आकर्षक मूर्तियों को देखने के लिए दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को सात बजते ही बिजली की रोशनी से जगमगा रहे पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान भक्तिगीतों का कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों और महिलाओं द्वारा देर रात तक किया गया। प्रतिपदा को कलश और मूर्ति स्थापना के बाद पूरा दोआबा मां अंबे की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से देर रात तक गांव और कस्बे मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान रहे।
मां शीतला दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़
-गंगा स्नान के बाद हजारों भक्तों ने टेका माथा
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा।
शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा को मां शीतला दरबार में हजारों भक्तों ने माथा टेका। गंगा स्नान के बाद भक्त घाट से मां शीतला दरबार तक जयकारा लगाते पहुंचे। नारियल, चुनरी, कोकाबेली आदि प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
इक्यावन सिद्धपीठों में कड़ावासिनी मां शीतला का विशेष महत्व है। यहां पूरे वर्ष भक्तों के आने-जाने का सिलसिला बना रहता है। नवरात्र मेले का विशेष महत्व होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ धाम में उमड़ती है। प्रतिपदा के दिन बृहस्पतिवार को मां शीतला का दर्शन व पूजन करने वाले दूर दराज के भक्तों ने बुधवार शाम ही धाम में डेरा डाल दिया था। बृहस्पतिवार भोर में गंगा स्नान करने के बाद भक्त हाथ में चुनरी-नारियल का प्रसाद लेकर मां दरबार में लाइन लगा के खड़े हो गए। धाम में भोर से लगी भक्तों की भीड़ शाम के आठ बजे तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। इस दौरान कड़ा धाम भक्तों के जयकारों से गूंजता रहा। धाम में सुरक्षा के मद्देनजर कई एसआई और महिला पुलिस जवान चौकसी बरतते नजर आए। पहले दिन का मेला बृहस्पतिवार को सकुशल सम्पन्न होने पर पुलिस, प्रशासन और स्थानीय पंडा समाज के लोगों ने राहत की सांस ली है।
--------------------------
देवी मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
मंझनपुर (ब्यूरो)। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा को गांवों और कस्बों के देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। किशुनपुर अम्बारी स्थित मसुरिया माता मंदिर, अढौली की आनंदीमाता, पूरब शरीरा की झारखंडी माता के मंदिर में आस-पास के गांवों के भक्तों की भीड़ सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए लगी रही। संचवारा स्थित अलोपशंकरी माता मंदिर में भी भक्तों भारी संख्या में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। इसी तरह गुरौली के चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह से ग्रामीणों की भीड़ पूजन-अर्चन के लिए उमड़ी रही। मुख्यालय मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर परिसर मां अंबे के जयकारों से गूंजता रहा।
-----------------------
जानलेवा साबित हो सकता है सड़क पर बना गड्ढा
मंझनपुर (ब्यूरो)। शीतलाधाम कड़ा को जाने वाली सड़क तालाब बनी है। मेले में जिले के अलावा गैर जनपदों और प्रांतों से भी भक्त आ रहे हैं। भक्तगण जिस रास्ते से गंगा स्नान और मां शीतला के दरबार तक पहुंचते हैं वह सड़क धाम से कुछ दूर पहले तालाब बन चुकी है। सड़क में पानी भरा होने की वजह से भक्तगण अपनी बाइक और साइकिल लेकर घुस जाते हैं। लेकिन पहिया गड्ढे में पड़ने के बाद वह गिरकर घायल हो रहे हैं तो उनके कपड़े भी नष्ट हो जाते हैं। नवरात्र मेला होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों ने इसकी मरम्मत नहीं कराई। प्रतिपदा वाले दिन धाम पहुंचे बाइक और साइकिल सवार दर्जनों लोग गड्ढे में गिरकर घायल हुए। इसे लेकर धाम के पंडा समाज के लोगों में नाराजगी है।
----------------------
डीएम और एसपी ने कड़ा धाम का किया निरीक्षण
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार पांडेय के साथ कड़ा शीतला धाम में मां के दरबार में माथा टेका। विधि विधान से पूजा करने के बाद वे मंदिर की प्रबंध समिति के सदस्यों से मिले, साथ ही स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। प्रबंध समिति के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद पंडा व अन्य सदस्यों ने साफ-सफाई की शिकायत की। डीएम ने मेला क्षेत्र का खुद निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी देखकर वह भड़के। इस मामले में एसडीएम सिराथू शिव नारायण सिंह को जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा। पंडों ने बताया कि बिजली की व्यवस्था बेहतर हो गई है। श्रद्धालुओं की पूरी सुरक्षा की जाएगी। मार्गों को भी जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। गंगा घाटों की जानकारी ली। बैरीकेडिंग बेहतर तरीके से कराई जाए। पहले दिन मेले में भारी भीड़ उमड़ने पर पंडों ने अतिरिक्त व्यवस्था की मांग की है।