{"_id":"5957ba2d4f1c1bdc398b482e","slug":"11498921517-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शिक्षण सत्र के पहले दिन गुलजार हुए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शिक्षण सत्र के पहले दिन गुलजार हुए स्कूल
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शनिवार को नए शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूल बच्चों के शोर से गुलजार रहे। सत्र के प्रथम दिन स्कूल पहुंचने पर बच्चों को नई नवेली ड्रेस प्रधानाध्यापकों, जनप्रतिनिधियों के हाथों से मिली तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शनिवार को ड्रेस व कापी वितरण के साथ नए सत्र का आगाज हो गया है।
शनिवार एक जुलाई को बेसिक स्कूलों में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हुई। बीएसए डीएस यादव ने इसके लिए तीन दिन पहले ही निर्देश जारी कर दिया था। उनके निर्देश के क्रम में शनिवार को पहले ही दिन स्कूलों का सन्नाटा टूटा नजर आया। इस क्रम में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसरा में चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपने हाथों से बच्चों को ड्रेस व कापी का वितरण किया।
इस मौके पर बीएसए डीएस यादव के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रत्नेश कुमार, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रवीन्द्र नारायण मिश्र, प्रधानाध्यापक छेदीलाल, रवींद्र सिंह, धीरज, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। बीआरसी कड़ा के माध्यमिक विद्यालय कंथुआ में ड्रेस व कापियों का वितरण विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल व खंड शिक्षा अधिकारी अनिल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में बने मिड-डे-मिल भवन का निरीक्षण भी किया। ड्रेस वितरण के समय प्रधानाध्यापक रणविजय निषाद, ग्राम प्रधान मो. शाहिद आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पांच पौधों का रोपण भी किया गया। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय म्योहर में जिला पंचायत सदस्य मोहन लाल पासी द्वारा ड्रेस वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक भगवत सिंह के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।
बच्चों के शोर से टूटा स्कूलों का सन्नाटा
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ड्रेस और कापियों का किया वितरण
नए शिक्षण सत्र के पहले ही दिन ड्रेस मिलने पर खिल उठे बच्चों के चेहरे