{"_id":"5ca7544abdec22147163be4c","slug":"111554469962-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: बिरादरी के ‘लंबरदार’ ले रहे हराने जिताने का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: बिरादरी के ‘लंबरदार’ ले रहे हराने जिताने का ठेका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव: बिरादरी के ‘लंबरदार’ ले रहे हराने जिताने का ठेका
प्रत्याशियों की मीटिंग बुलाकर भीड़ दिखाने की हो रही जद्दोजहद
आधा दर्जन से ज्यादा स्थानीय नेता विभिन्न राजनैतिक दलों का कर रहे प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के कथित बिरादरी के ‘लंबरदार’ एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। चुनाव के पहले यह लोग किसी न किसी दल से जुड़कर थोक में वोट दिलाने का ठेका लेेने लगे हैं। इनके प्रलोभन में आए प्रत्याशी भी दिल खोलकर अपनी तिजोरी का खजाना खाली कर रहे हैं।
देश की राजनीति में दल-बदल का खेल तो चल ही रहा है लेकिन किसी की स्थानीय सियासत भी इससे अछूती नहीं है। पैसा या लाभ की लालच में जिले के कई नेताओं ने पाला बदल लिया है। अब वह जिस नए दल में गए हैं उसके उतरे प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं। प्रत्याशी को गांव का गांव थोक में वोट दिलाने का ठेका दिया जा रहा है। प्रत्याशी को गांव में बुलाकर नुक्कड़ सभा कराई जा रही है। सबसे खास यह कि ‘लंबरदारों’ की प्रायोजित जनसभा में वहीं भीड़ देखने को मिल रही है जो पिछले दिनों दूसरे की जनसभा में थी। चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बाद प्रत्याशी को वोटर को कुछ नहीं दे रहा है लेकिन वह इन्हीं लंबरदारों के जरिए उन्हें खुश करने में किसी तरह का परहेज नहीं कर रहा है। पिछले दिनों करारी कोतवाली के जमदुआ में ऐसे ही एक लंबरदार ने भाजपा प्रत्याशी के सर्मथन में पंफलेट बांटे थे। पंफलेट में आवास योजना का लाभ दिलाने का वादा किया गया था। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद दो लोगों के खिलाफ करारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।