{"_id":"5c9270dcbdec22144424786e","slug":"111553101020-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं मिलने से बिजली के संविदा कर्मियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं मिलने से बिजली के संविदा कर्मियों ने की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय नहीं मिलने से संविदाकर्मियों ने की हड़ताल
पर्व के दिन बिजली नहीं मिलने से परेशान हुए लोग
सबमर्सिबल नहीं चलने से हैंडपंपों पर लगी लोगों की लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू विधानसभा क्षेत्र के करीब छह उपकेंद्रों में कार्यरत संविदा लाइनमैन बुधवार सुबह हड़ताल पर चले गए। लाइनमैन होली पर मानदेय नहीं मिलने से नाराज थे। हालांकि की विभाग का दावा है कि शाम को कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
सिराथू के नरसिंहपुर कछुवा, अंदावा, दारानगर, बलिकरनपुर, राला और पइंसा उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में बुधवार की सुबह से बिजली आपूर्ति ठप थी। इसकी वजह से लोगों का गर्मी में पसीना बहाना पड़ा। जिन लोगों के यहां पेयजल के लिए सबमर्सिबल हैं वे शोपीस बने थे। गांव में लगे सरकारी हैंडपंपों पर लोगों की लाइन लगी रही। इस बाबत कछुवा व दारानगर विद्युत उपकेंद्र की कमान देख रहे राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि एमकेएस कंपनी और नेशनल कंपनी के संविदा लाइनमैन लगे हैं। कंपनी से पैसे को लेकर कुछ दिक्कत आई थी। ठेकेदार के साथ वार्ता कर सुलह करा दी गई है। शाम को आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। वहीं नेशनल कंपनी का काम देख रहे ठेकेदार रमेश सिंह का कहना था कि लाइनमैनों को पैसा दो दिन पहले दे दिया गया है। वह लोग किसी अन्य कारण से हड़ताल पर रहे होंगे।
-------
कटरा नगर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार
मोटर में खराबी से नहीं हुई पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यालय के कटरा नगर यानी पॉश इलाके में रहने वाले लोगों को होली के पहले पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। पानी टंकी की मोटर में आई खराबी के कारण मंगलवार से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोग हैंडपंप से पानी भरते रहे।
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक विकास भवन स्थित पानी की टंकी से सप्लाई होती है। मोटर में आई खराबी के कारण मंगलवार से सप्लाई नहीं दी जा सकी। बुधवार सुबह कुछ देर के लिए पानी की सप्लाई हुई, लेकिन पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा। होली के मौके पर लोगों को पानी की खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कटरा नगर के फूलचंद्र केसरवानी, विवेक गौतम, रघुवंश श्रीवास्तव, चांद आदि का कहना है कि दो-दो पानी की टंकी से सप्लाई होती है। सड़क के इस पार सप्लाई वाली पानी की टंकी में खराबी आई थी। इसके वजह से लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। मोहल्ले के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। ऐसे में जो हैंडपंप ठीक था वहां पर पानी भरने वालों की भीड़ रही। इसके अलावा जिन घरों में सबमर्सिबल लगा था वहां पर भी लोगों की भीड़ पानी के लिए रही।