{"_id":"5c1e2e2dbdec2256ce08126f","slug":"111545481773-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोटका कर जान लेने का आरोप लगाकर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोटका कर जान लेने का आरोप लगाकर महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोटका कर जान लेने का आरोप लगाकर महिला को पीटा
नगर कोतवाली क्षेत्र के चक थांभा गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चक थांभा गांव की एक अधेड़ महिला को टोटका कर जान लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम पड़ोसी दबंगों ने पीट दिया। पीड़िता के बेटे ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
चक थांभा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हफ्ते भर पहले पड़ोस के एक युवक की बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक के परिजन अशोक की मां कल्यानी पर टोटका करके जान लेने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। अशोक की मानें तो शुक्रवार शाम उसकी मां घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। तभी पड़ोसी घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे। ऐतराज जताने पर मां को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित अशोक ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।