फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   धान खरीद केंद्रों में पहले दिन नहीं हो सकी ‘बोहनी’

धान खरीद केंद्रों में पहले दिन नहीं हो सकी ‘बोहनी’

Thu, 01 Nov 2018 06:12 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद केंद्रों में पहले दिन नहीं हो सकी ‘बोहनी’
धान खरीद केंद्रों में पहले दिन नहीं हो सकी ‘बोहनी’
विज्ञापन

25 केंद्रों से 53050 एमटी धान खरीद का है लक्ष्य
गुरुवार से शुरू होनी थी धान खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गुरुवार से शुरु हुई धान खरीद में पहले दिन किसी केंद्र में बोहनी तक नहीं हो सकी। केंद्रों में पहले से पंजीकरण कराए कुछ किसान पहुंचे लेकिन उन्हें टोकन देकर वापस कर दिया गया।
जिले में इस बार धान खरीद के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 53 हजार 50 मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार ने इस बार धान खरीद का सर्मथन मूल्य 1750 रुपये प्रति कुंतल रखा है। गुरुवार को केंद्रों में धान खरीद शुरु की जानी थी। धान बेंचने के लिए किसानों ने काफी पहले से रजिस्ट्रेशन करा रखा था। क्रय केंद्र खुले तो जरुर लेकिन वह धान बेंचने कोई किसान नहीं पहुंचा। नवीन मंडी ओसा में विपणन विभाग का क्रय केंद्र खुला है। यहां दस किसान पहुंचे थे, जिन्हें धान विक्रय के लिए टोकन दिया गया है। जिन किसीनों का किसी कारण से पहले पंजीकरण नहीं हो सका है वह अपना पंजीकरण करा सकते हैं। क्रय केंद्रों में अक्सर उपज बेंचने के लिए किसान को कई-कई दिन अपना माल ट्रैक्टर में लादकर इंतजार करना होता था। इस बार सरकार ने किसानों की सहूलियत को देखते हुए टोकन सिस्टम लागू किया है। पंजीकरण कराए किसानों को पहले टोकन देकर उन्हें उपज लाने का दिन निर्धारित किया जाएगा। किसान अपने निर्धारित दिन पर ही जाकर उपज बेंच सकेंगे।
विज्ञापन


लघु और सीमांत किसानों के लिए स्पेशल दिन
मंझनपुर। प्रदेश सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए इस बार खासतौर पर बिक्री के लिए मंगलवार व शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है। 25 कुंतल तक वाले लघु और 50 कुंतल तक वाले सीमांत किसानों के अलावा इस दिन बड़े किसानों की उपज नहीं खरीदी जाएगी। बाकी के दिनों में सभी श्रेणी के किसान उपज बेंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान में नमीं होने की वजह से आ रही दिक्कत
मंझनपुर। जिन किसानों का धान कट चुका है वह अभी गीला है। इस वजह से खरीद के लिए उन्हें अभी नहीं बुलाया जा रहा। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर का कहना है कि आर्दता 17 होनी चाहिए जबकि किसानों के धान की आर्दता 20.6 हैं। किसानों से धान को सही तरीके से सुखाकर व साफ करके लाने को कहा जाता है।
किस शाखा के कितने हैं क्रय केंद्र
पीसीएफ - 08
यूपी एग्रो - 02
एफसीआई - 01
विपणन - 09
कर्मचारी कल्याण निगम- 05
क्या कहते हैं अधिकारी
धान खरीद शुरू हो गई है। किसानों को टोकन बांटा जा रहा है। इससे क्रय केंद्रों में किसान बेवजह परेशान नहीं होगा। सभी का नंबर से धान खरीदा जाएगा।
अंशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ
फोटो नं. 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed